badhtauttarakhand

10 नवंबर तक चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा बंद, बदरीनाथ में फंसे 50 से अधिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी – badhtauttarakhand

10 नवंबर तक चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा बंद, बदरीनाथ में फंसे 50 से अधिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : सनेह क्षेत्र में गुलदार के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम घर के आंगन में मौजूद आठ वर्षीय बच्ची सान्वी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार बच्ची को अपने जबड़े में दबोचकर खेतों की ओर भागने लगा। लेकिन मां नीलम रावत ने हिम्मत नहीं हारी और गुलदार के पीछे दौड़कर अपनी बेटी को उसके जबड़े से छुड़ा लिया।

 

आंगन में लाइट जलाने पहुंची थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, सनेह निवासी संतोष रावत की आठ वर्षीय बेटी सान्वी मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी मां नीलम के साथ घर के आंगन में लाइट जलाने पहुंची थी। इसी दौरान आंगन के एक कोने में छिपे गुलदार ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया।

 

गुलदार सान्वी को जबड़े में दबोचकर खेतों की तरफ ले जाने लगा। बेटी को गुलदार के कब्जे में देख मां नीलम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया।

 

करीब 100 मीटर तक मां ने किया गुलदार का पीछा

नीलम ने बिना अपनी जान की परवाह किए गुलदार का पीछा किया। करीब 100 मीटर दूर जाकर गुलदार रुका, तभी नीलम ने मौका पाकर अपनी बेटी को उसकी पकड़ से खींच लिया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

 

मां की बहादुरी और साहस के चलते बच्ची की जान बच गई, हालांकि गुलदार के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

बच्ची की गर्दन पर पंजों के गहरे निशान

घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की गर्दन पर गुलदार के पंजों के गहरे घाव हैं। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

 

गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश

सनेह क्षेत्र में गुलदार की लगातार सक्रियता से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार अब तक चार लोगों को घायल कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी अस्पताल पहुंचीं और घायल बच्ची का हालचाल जाना।

 

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

कोटद्वार : सनेह क्षेत्र में गुलदार के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम घर के आंगन में मौजूद आठ वर्षीय बच्ची सान्वी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार बच्ची को अपने जबड़े में दबोचकर खेतों की ओर भागने लगा। लेकिन मां नीलम रावत ने हिम्मत…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने कोटद्वार फायर स्टेशन में तैनात प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

 

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने होटल की फायर एनओसी बनवाना चाहता था। इसके लिए उसने फायर स्टेशन कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी से संपर्क किया था। आरोप है कि एनओसी जारी करने के बदले अधिकारी ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की।

 

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल

अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की। शिकायत के आधार पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की।

 

6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बुधवार को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोटद्वार : उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने कोटद्वार फायर स्टेशन में तैनात प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने के…

Read More
badhtauttarakhand

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती – badhtauttarakhand

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : बीती 3 नवम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोतवाली कोटद्वार-03 एवं कोतवाली पौड़ी-01) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज किया गया तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

 

इसके अतिरिक्त कोटद्वार में नाबालिग द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामले में संबंधित वाहन को सीज किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 90 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

कोटद्वार : बीती 3 नवम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोतवाली कोटद्वार-03 एवं कोतवाली पौड़ी-01) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, देहरादून में नौ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए त्योहारी सीजन में बाजारों में मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में लगातार निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के दिशा-निर्देशों पर विभाग की टीमें मिठाई की दुकानों, बेकरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। खास तौर पर खुले में बिकने वाली मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित करने की व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू कराने पर जोर दिया जा रहा है।

इसी क्रम में देहरादून जनपद के नगर निगम क्षेत्र, विकासनगर, हरबर्टपुर और ऋषिकेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां नियमों का उल्लंघन मिला, वहां चालानी कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर विभिन्न मिठाइयों और घी के कुल नौ विधिक नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए हैं।

मिठाई की ट्रे पर तारीखों की जांच
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह ने बंजारावाला और मथुरावाला सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित किए जाने की व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण में ओम पाल स्वीट्स एवं डेयरी पर मिठाइयों की ट्रे में निर्धारित तिथियां अंकित नहीं पाई गईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके साथ ही रमेश सिंह की टीम ने गुणवत्ता को लेकर संदेह के आधार पर घी और मिठाई के तीन विधिक नमूने भी एकत्र किए। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को यह जानकारी उपलब्ध कराना भी है कि वे जो मिठाई खरीद रहे हैं, उसका निर्माण कब हुआ है और उसका उपयोग कितनी अवधि तक सुरक्षित है।

विकासनगर से ऋषिकेश तक जांच का दायरा
खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान केवल शहर के मुख्य बाजारों तक सीमित नहीं रहा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी ने हरबर्टपुर और विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। हरबर्टपुर में एक मिठाई की दुकान पर ट्रे में निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित नहीं मिली। इस पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध चालानी कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, गुणवत्ता की जांच के लिए अशोक बेकर्स से रसगुल्ला और पेड़ा के दो विधिक नमूने लिए गए। इसी तरह वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संतोष कुमार सिंह ने वीरभद्र रोड, तिलक रोड और आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखे जाने की व्यवस्था को परखा गया। टीम ने संदेह के आधार पर बेसन के लड्डू, मिल्क केक, पेड़ा और ड्राई फ्रूट स्वीट्स के चार नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इस तरह जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल नौ खाद्य नमूने लिए गए। इनमें घी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां शामिल हैं। सभी नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है।

उपभोक्ताओं के हितों पर विभाग का फोकस
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के क्रम में मिठाई की दुकानों और बेकरी संचालकों को खुले में बिकने वाली मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की ताजगी और उपयोग की समय-सीमा के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे जागरूक होकर खरीदारी कर सकें। उन्होंने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिन प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती खपत को देखते हुए विभाग की यह सक्रियता उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। निर्माण और अवसान तिथि का स्पष्ट उल्लेख, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई से बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। विभाग की कोशिश है कि त्योहारों की मिठास में मिलावट या असुरक्षित खाद्य सामग्री का कोई खतरा न घुले और आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंच सकें।

त्योहारों में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता : विनय शंकर पांडेय
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट और खाद्य गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में विशेष निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी मिठाई और बेकरी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि खुले में बिक्री के लिए रखी मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करें, ताकि उपभोक्ताओं को उत्पाद की ताजगी और उपयोग की समय-सीमा की जानकारी मिल सके। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

देहरादून : निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, देहरादून में नौ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए त्योहारी सीजन में बाजारों में मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी निगरानी तेज…

Read More
badhtauttarakhand

छह महीने से अधिक की गर्भावस्था समाप्त करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- वैवाहिक कलह गर्भपात का आधार नहीं – badhtauttarakhand

छह महीने से अधिक की गर्भावस्था समाप्त करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- वैवाहिक कलह गर्भपात का आधार नहीं – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और पलायन की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में कोटद्वार में वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए औद्योगिक इकाइयों एवं नियोजकों से समन्वय स्थापित कर रिक्तियों का विवरण समय से जुटाया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप दिया जा सके।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली औद्योगिक इकाइयों एवं नियोजकों को रोजगार के क्षेत्र और आवश्यक कौशल के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाए। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता, अनुभव, कौशल और कार्य की प्रकृति का विवरण पहले से तैयार कर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही नियोजकों की रिक्तियों एवं रोजगार संबंधी विवरणिका तैयार करने और पंजीकृत अभ्यर्थियों का पूरा विवरण संकलित करने को कहा। इससे युवाओं को अपनी पात्रता के अनुरूप अवसरों की जानकारी पहले से मिल सकेगी और अभ्यर्थियों तथा नियोजकों के बीच बेहतर समन्वय के साथ भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो सकेगी।

 

जिलाधिकारी ने आईटीआई, पॉलीटेक्निक, तकनीकी संस्थानों, डिग्री कॉलेजों एवं इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, सेवायोजन कार्यालयों और विकासखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि युवाओं को उपलब्ध पदों और उनकी पात्रता की जानकारी समय से मिल सके तथा वे अपनी योग्यता के अनुरूप ही मेले में प्रतिभाग करें। युवाओं के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल, दूरभाष एवं अन्य माध्यमों का उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में प्रस्तावित है। आयोजन की अंतिम तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी को संबंधित उपजिलाधिकारी के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण, प्रवेश, साक्षात्कार एवं अन्य व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाएं कि युवाओं और नियोजकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

बैठक में औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों ने मेले में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और औद्योगिक इकाइयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। साथ ही, मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही करियर काउंसलिंग, साक्षात्कार की तैयारी, स्वयं सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार एवं वित्तीय सहायता योजनाओं तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित जानकारी के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह रावत (सेनि.), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग, औद्योगिक संघ एवं सिडकुल के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और पलायन की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में कोटद्वार में वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी के पर्यटन को लगेंगे पंख, पहाड़ों में दौड़ेगी हिमालयन कार रैली; रात में रोमांच बढ़ाएगी नाइट सफारी – badhtauttarakhand

पौड़ी के पर्यटन को लगेंगे पंख, पहाड़ों में दौड़ेगी हिमालयन कार रैली; रात में रोमांच बढ़ाएगी नाइट सफारी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • संबंधित व्यक्तियों पर चालान के साथ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश, एसडीएम को सौंपी जांच

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ हाइवे पर बिरही में गोचर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे डीएम ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और तत्काल भवन सील करने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ चालान और मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कोई भी व्यक्ति काम करता हुआ नहीं मिला। इसके बावजूद गोचर भूमि पर अनधिकृत निर्माण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चमोली को संबंधित भवन को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने को भी कहा।

डीएम ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर भूमि की स्थिति और निर्माण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और बिना अनुमति निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ठस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार दीप्ति शिखा समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित व्यक्तियों पर चालान के साथ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश, एसडीएम को सौंपी जांच गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ हाइवे पर बिरही में गोचर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे डीएम ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया…

Read More