badhtauttarakhand

एक शादी ऐसी भी : बेटी के विवाह को बनाया नशामुक्त और सात्विक, निमंत्रण पत्र पर छपवाया संदेश, बेताल रावत ने पेश की मिसाल  – badhtauttarakhand

एक शादी ऐसी भी : बेटी के विवाह को बनाया नशामुक्त और सात्विक, निमंत्रण पत्र पर छपवाया संदेश, बेताल रावत ने पेश की मिसाल  – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी : जिले के विकासखंड कोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल की प्रधानाध्यापिका कांति कोहली को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान 1 नवंबर 2026 को टीसीजी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी मौजूद रही।

कांति कोहली ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ ही छात्र-छात्राओं के नामांकन में लगातार वृद्धि के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का विश्वास बढ़ाने में उनके योगदान को देखते हुए जूरी ने उनका चयन इस सम्मान के लिए किया।

उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पौड़ी : जिले के विकासखंड कोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल की प्रधानाध्यापिका कांति कोहली को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 1 नवंबर 2026 को टीसीजी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम…

Read More
badhtauttarakhand

  • 24 फरियादियों ने उठाईं समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को बिजली, पेयजल, रेल परियोजना मुआवजे और भवन निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 24 फरियादियों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के सामने अपनी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन में देव नेगी ने सरपाणी ग्राम पंचायत में लो-वोल्टेज की समस्या उठाई। इस पर सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को नया प्रस्ताव तैयार कर समस्या का समाधान करने को कहा। पंकज भंडारी ने रेल परियोजना से संबंधित मुआवजे का मामला उठाया। वहीं होम स्टे के लिए अनुदान प्राप्त करने में आ रही दिक्कत पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वीएस राणा ने शौचालय और सोकता से रिसाव की शिकायत की। इस पर नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी को कैमरे से जांच कर रिसाव के स्रोत का पता लगाने और समस्या दूर करने को कहा गया। जयचंद ने पेयजल बिल में अनियमितता की शिकायत रखी, जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को जांच कर बिल संबंधी समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने की मांग उठाई। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। पिताम्बरी देवी की भवन निर्माण अनुमति और महेशानंद देवराड़ी की आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा शांता देवी, बलवंत प्रसाद, पुष्पा किमोठी और सुमन सिंह सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस दौरान चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

24 फरियादियों ने उठाईं समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को बिजली, पेयजल, रेल परियोजना मुआवजे और भवन निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 24 फरियादियों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के…

Read More
badhtauttarakhand

  • चार विभागीय कार्यालय होंगे चिह्नित, दीपावली तक चलेगा अभियान
  • सफाई के साथ जुर्माने की चेतावनी वाले पोस्टर भी लगेंगे

गोपेश्वर (चमोली)। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और गंदगी फैलाने की आदत पर लगाम लगाने के लिए चमोली में रेडक्रॉस सोसायटी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया है। अब केवल सफाई कर औपचारिकता पूरी नहीं होगी, बल्कि गंदगी फैलाने वाले लोगों को जागरूक करने के साथ जुर्माने की चेतावनी भी दी जाएगी। इसके लिए जनपद के चार विभागीय कार्यालयों को चिह्नित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के विशेष अभियान एवं कायाकल्प गतिविधियों के तहत दीपावली तक चलने वाली इस मुहिम में सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और व्यक्तिगत हाइजीन पर जोर दिया जाएगा। अभियान को विभागीय समन्वय और जनभागीदारी से प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की।

रेडक्रॉस सोसायटी की मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य कृष्ण कुमार सेमवाल, चरण सिंह और शंकर सिंह ने जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य अधिकारियों को अभियान की जानकारी दी। उनसे अपने-अपने विभागों के माध्यम से कर्मचारियों और आम लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की अपील की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऐसे चार विभागीय कार्यालय चिह्नित किए जाएंगे, जहां सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और गंदगी फैलाने की समस्या अधिक है। संबंधित विभागों के कर्मचारियों के सहयोग से इन स्थानों पर सफाई कराई जाएगी। गंदगी फैलाने पर जुर्माने की जानकारी देने वाले पोस्टर चस्पा कर लोगों को चेताया जाएगा।

रेडक्रॉस सदस्यों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करना केवल सफाई व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी से जुड़ा विषय भी है। अभियान के जरिए लोगों की आदतों में बदलाव लाने और सार्वजनिक स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस मुहिम में रेडक्रॉस के जूनियर और यूथ स्वयंसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। राज्य शाखा के निर्देश पर दीपावली तक जनपद में चरणबद्ध तरीके से स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम संचालित होंगे।

 

चार विभागीय कार्यालय होंगे चिह्नित, दीपावली तक चलेगा अभियान सफाई के साथ जुर्माने की चेतावनी वाले पोस्टर भी लगेंगे गोपेश्वर (चमोली)। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और गंदगी फैलाने की आदत पर लगाम लगाने के लिए चमोली में रेडक्रॉस सोसायटी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया है। अब केवल सफाई कर औपचारिकता पूरी नहीं होगी, बल्कि गंदगी…

Read More
badhtauttarakhand

  • गोपेश्वर और चमोली क्षेत्र में औचक निरीक्षण
  • नार्कोटिक दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर बेचने के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने तथा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने गोपेश्वर और चमोली क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर सात दवाओं के नमूने एकत्र किए।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों के औषधि विक्रय लाइसेंस, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपलब्धता और उनकी मौजूदगी में दवाओं की बिक्री की व्यवस्था जांची गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग, एक्सपायरी दवाओं के रखरखाव, मनःप्रभावी औषधियों के भंडारण तथा दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित बिलों की भी जांच की गई।

औषधियों की गुणवत्ता परखने और नकली दवाओं की बिक्री रोकने के उद्देश्य से गोपेश्वर क्षेत्र से सात दवाओं के नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नार्कोटिक औषधियों की बिक्री केवल चिकित्सक के वैध पर्चे पर करने के निर्देश दिए। औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 के तहत निर्धारित लाइसेंस शर्तों और नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद में मेडिकल स्टोरों की जांच और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

गोपेश्वर और चमोली क्षेत्र में औचक निरीक्षण नार्कोटिक दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर बेचने के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने तथा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने गोपेश्वर और…

Read More
badhtauttarakhand

  • होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और डीए देने के साथ 365 दिन रोजगार की मांग

देहरादून। होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और महंगाई भत्ता देने तथा सालभर रोजगार की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद सात कैबिनेट बैठकें गुजर गईं, लेकिन मामला कैबिनेट के सामने तक नहीं पहुंचा। इससे प्रदेशभर के पीआरडी जवानों में नाराजगी है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की दो सूत्रीय मांगों को लेकर 18 मार्च से देहरादून के एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। छह जुलाई को विभागीय मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपने के बाद उनके निर्देश पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने धरना स्थल पर संगठन से वार्ता की थी। इस दौरान मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद सात जुलाई को धरना स्थगित कर दिया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत ने बताया कि वार्ता के दौरान आश्वासन दिया गया था कि आगामी दो कैबिनेट बैठकों में मांगों को प्रस्तुत किया जाएगा, लेकिन सात बैठकें होने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ। संगठन की प्रमुख मांगों में पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता देना और वर्षभर 365 दिन नियमित रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।

पदाधिकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दो नवंबर को प्रेस वार्ता के माध्यम से घोषित की जाने वाली तिथि तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के पीआरडी जवान महाआक्रोश रैली निकालेंगे। इसके बाद व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव वीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर, जिला अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट, जिला महासचिव पवन किशोर बहुगुणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र नौगाई, उपाध्यक्ष योगेश सैनी और सह-सचिव भगत सिंह दानू सहित संगठन के  पदाधिकारी मौजूद रहे।

होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और डीए देने के साथ 365 दिन रोजगार की मांग देहरादून। होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और महंगाई भत्ता देने तथा सालभर रोजगार की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि…

Read More
badhtauttarakhand

उत्तरकाशी : उत्तराखण्ड के गंगोत्री हिमालय स्थित केदारताल ट्रैक पर मौसम की अचानक करवट ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल दो हिस्सों में बंट गया। इनमें चार सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सात पर्यटक और एक गाइड अब भी लापता हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बिगड़ते मौसम के कारण राहत एवं बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को केदारताल क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया। देखते ही देखते ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई और हिमस्खलन के कारण ट्रैक का रास्ता बंद हो गया। इस दौरान ट्रैकिंग दल के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर फंस गए।

 

बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क होने के दौरान दल के सदस्यों ने कच्ची ढांग के आसपास सुरक्षित होने की सूचना दी थी। उन्होंने जल्द मदद पहुंचाने की अपील भी की थी। इसके बाद एजेंसी की ओर से पोर्टर और गाइड की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने करीब छह किलोमीटर तक बर्फ हटाकर रास्ता खोलने की कोशिश की, लेकिन आगे की परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण बनी रहीं।

 

चार लोगों को सुरक्षित निकाला, आठ की तलाश जारी

रेस्क्यू अभियान के दौरान कच्ची ढांग के पास फंसे चार सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, भोजखड़क से आगे गए सात पर्यटकों और उनके साथ मौजूद एक गाइड का अब तक पता नहीं चल पाया है। इन आठ लोगों की तलाश के लिए प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

 

NDRF और SDRF की टीमें संभाल रहीं मोर्चा

लापता लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह छह बजे उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम गंगोत्री के लिए रवाना हुई। अभियान में एसडीआरएफ के छह जवान, वन विभाग के दो कर्मचारी और ट्रेकिंग एजेंसी के सात सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

 

करीब 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर चल रहे इस अभियान में बर्फीले तूफान, कम तापमान और लगातार बदलते मौसम के कारण बचावकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

हेलीकॉप्टर से दो बार हुई हवाई रेकी, नहीं मिला सुराग

रविवार को मौसम में कुछ सुधार होने के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से केदारताल और भोजखड़क इलाके की दो बार हवाई निगरानी की गई। बर्फ की मोटी चादर से ढके पहाड़ी क्षेत्र में लापता लोगों या उनके टेंट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल सका।

 

एसडीआरएफ की गंगोत्री पोस्ट के जवानों ने पैदल रास्ते से भी घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी और रास्ते में हिमस्खलन के खतरे के कारण आगे बढ़ना संभव नहीं हो पाया।

 

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर खोज अभियान में विशेष पर्वतारोहण टीम को भी लगाया गया है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत ने हेलीकॉप्टर के जरिए क्षेत्र की निगरानी की।

 

NIM की माउंटेनियरिंग टीम भी रेस्क्यू में शामिल

रेस्क्यू अभियान को तेज करने के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय से विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड टीम को जरूरी उपकरणों के साथ रवाना किया गया है। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं के अनुसार, मौसम बार-बार खराब होने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

 

लापता आठ लोगों की तलाश के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की विशेषज्ञ पर्वतारोहण टीम की भी मदद ली जा रही है। टीम रविवार शाम हर्षिल पहुंच गई थी। मौसम अनुकूल रहने पर सोमवार को केदारताल क्षेत्र के लिए रवाना होने की योजना बनाई गई है।

 

सभी ट्रैकिंग रूट बंद, प्रशासन की नजर मौसम पर

केदारताल क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए केदारताल सहित अन्य ट्रैकिंग मार्गों को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल बचाव एजेंसियों की प्राथमिकता बर्फीले पहाड़ों में फंसे आठ लोगों तक पहुंचना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।

उत्तरकाशी : उत्तराखण्ड के गंगोत्री हिमालय स्थित केदारताल ट्रैक पर मौसम की अचानक करवट ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल दो हिस्सों में बंट गया। इनमें चार सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सात पर्यटक और एक गाइड अब भी लापता…

Read More
badhtauttarakhand

  • बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर जोर
  • बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। इस दौरान वे चमोली और रुद्रप्रयाग सहित विभिन्न सांगठनिक जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है।

अपने प्रवास के दौरान फणींद्रनाथ शर्मा ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की। सांगठनिक बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। बूथ स्तर पर सक्रियता, जनता से निरंतर संवाद और संगठन का विस्तार आगामी चुनाव की तैयारियों का प्रमुख आधार होना चाहिए।

शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वह मनगढ़ंत कहानियों के सहारे राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका है और उसे रचनात्मक ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया। शर्मा ने कहा कि पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग सहित धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय युवाओं को होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय और स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है।

प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, रघुवीर सिंह बिष्ट, सतीश लखेडा, चमोली के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बत्र्वाल, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, डीसीबी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला प्रभारी संपत सिंह रावत, सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

 

बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर जोर बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। इस दौरान वे…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड के चंपावत जिले की रहने वाली 17 वर्षीय माया कांडपाल ने अपने अदम्य साहस और बहादुरी से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी दो सहेलियों को नदी के तेज बहाव में डूबने से बचाने वाली माया को वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करेंगे।

 

माया कांडपाल ने अगस्त 2025 में अपनी जान की परवाह किए बिना जो साहस दिखाया था, वह आज दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गया है। उनकी बहादुरी के साथ-साथ पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन ने भी उन्हें खास पहचान दिलाई है।

 

सहेलियों को नदी में बहता देख माया ने लगा दी छलांग

चंपावत विकासखंड के घुरचुम गांव निवासी माया कांडपाल के साथ यह घटना 5 अगस्त 2025 को हुई थी। उस समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते कई सड़कों पर भूस्खलन के कारण आवागमन बाधित था। इसके बावजूद माया अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा देने स्कूल जा रही थीं।

 

इसी दौरान रास्ते में नदी पार करते समय तेज पानी के बहाव में उनकी दो सहेलियां कोमल और आरती बहने लगीं। दोनों को मुश्किल में देखकर माया ने एक पल की भी देरी नहीं की और अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी में छलांग लगा दी।

 

काफी मशक्कत के बाद माया ने दोनों सहेलियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। इस दौरान उन्हें खुद भी चोटें आईं और तेज बहाव में उनकी चप्पलें तक बह गईं। हालांकि, अपनी सहेलियों की जान बचाने के बाद भी माया का हौसला कम नहीं हुआ।

 

सहेलियों को बचाने के बाद देने पहुंचीं परीक्षा

माया के साहस की सबसे खास बात यह रही कि दो छात्राओं की जान बचाने के बाद वह स्कूल पहुंचीं और अपनी परीक्षा भी दी। विपरीत परिस्थितियों में उनकी सूझबूझ, हिम्मत और जिम्मेदारी की भावना की जमकर सराहना हुई।

 

माया ने जिस तरह अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाई, उसने साबित कर दिया कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता।

 

पढ़ाई में भी माया ने हासिल किए 86.6 प्रतिशत अंक

माया कांडपाल ने केवल बहादुरी के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।

 

उनके साहसिक कार्य और उपलब्धियों को देखते हुए जिला स्तरीय चयन समिति ने उनके नाम की संस्तुति की। इसके बाद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

देहरादून : उत्तराखण्ड के चंपावत जिले की रहने वाली 17 वर्षीय माया कांडपाल ने अपने अदम्य साहस और बहादुरी से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी दो सहेलियों को नदी के तेज बहाव में डूबने से बचाने वाली माया को वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए अंजली बिष्ट को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान 2024–25’ से सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को कोटद्वार स्थित टी.सी.जी. पब्लिक स्कूल में न्यूज़ चैनल Discover Uttarakhand 24 News की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण रहीं। उनके करकमलों से अंजली बिष्ट को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके प्रयासों की सराहना की।

समारोह में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की उन प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना रहा, जिन्होंने अपने कार्यों और समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है।

कोटद्वार : कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए अंजली बिष्ट को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान 2024–25’ से सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को कोटद्वार स्थित टी.सी.जी. पब्लिक स्कूल में न्यूज़ चैनल Discover Uttarakhand 24 News की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम…

Read More