Home » गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांडः फरार 6 आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांडः फरार 6 आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांडः फरार 6 आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित



देहरादून। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे छह आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम किया घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही गोली मारने वाले बदमाशों समेत छह आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले में दो आरोपियों राजकुमार, पुत्र शिवदत्त को जमशेदपुर तथा अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर को गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना में शामिल छह अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। पुलिस ने सभी 6ं अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए हैं, साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा सभी छह वांछित अभियुक्तों पर 01-01 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।

फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्त:
1. अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदंगा जिला जमशेदपुर झारखण्ड
2. आशुतोष कुमार सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी मकान नं0: 65 आर पी पटेल स्कूल रोड जमशेदपुर पूर्वी शिवभूम झारखण्ड,
3. विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर जिला शिवभूम झारखण्ड
4. आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी बाग बेड़ा जमशेदपुर जुगसलाई शिवभूम झारखण्ड
5. यशराज पुत्र राजकुमार निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर जिला शिवभूम झारखण्ड
6. जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साहु निवासी: उलीदीह टैंक रोड ग्रा0/पो0/थाना: मंगू पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *