Headlines
badhtauttarakhand

  • डॉ. मोहन कुकरेती

 

देहरादून : जब भी भारत में पक्षी विज्ञान (Ornithology) और प्राकृतिक इतिहास का जिक्र होता है, तो एक नाम सबसे ऊपर आता है, भारत के सबसे प्रसिद्ध पक्षी-विज्ञानी डॉ. सालिम मोइजुद्दीन अब्दुल अली, जिनकी 12 नवंबर को 130वीं जयंती थी। उनका जन्म मुंबई में 12 नवंबर 1896 हुआ था। देश उन्हें “बर्डमैन ऑफ इंडिया” के नाम से याद करता है। उन्होंने पक्षी-अध्ययन को शौक से आगे बढ़ाकर पक्षी विज्ञान का दर्जा दिलाया।

 

एक गौरैया ने बदल दी ज़िंदगी

जब सालिम दस वर्ष के थे, तब उनके मामा ने उन्हें एक एयर-गन भेंट की। एक दिन उन्होंने एक गौरैया मार गिराई, जिसके गले के नीचे पीली धारी थी। मामा ने उन्हें पहचान के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) भेजा। वहाँ के मानद सचिव डब्ल्यू. एस. मिलार्ड ने उसे पीले गले की गौरैया बताया और सोसाइटी का भरा-पूरा संग्रह भी दिखाया। इसी एक घटना से पक्षियों के प्रति उनका जीवन भर का लगाव शुरू हुआ।

 

संघर्ष के शुरुआती साल

विडंबना यह है कि भविष्य के इस महान वैज्ञानिक को करियर की शुरुआत में कई साल बेरोज़गारी और तंगी झेलनी पड़ी। 1919 में प्राकृतिक इतिहास से जुड़ी कोई नौकरी थी ही नहीं, इसलिए वे पत्नी तहमीना के साथ बर्मा (वर्तमान म्यांमार) चले गए और परिवार का खनन व लकड़ी का कारोबार सँभाला। लौटने पर उन्होंने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में पक्षी-विज्ञानी की नौकरी चाही, लेकिन बी.एससी. के बाद पढ़ाई छोड़ देने और एम.एससी. या पीएच.डी. न होने के कारण पद किसी और को मिल गया।

 

इसके बाद उन्हें मुंबई के प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूज़ियम के नए प्राकृतिक इतिहास विभाग में गाइड-लेक्चरर का काम मिला। उन्हें समझ आ गया कि पक्षी-विज्ञान को पेशा बनाना है तो आगे पढ़ना होगा। वे अध्ययन-अवकाश लेकर जर्मनी गए और प्रोफ़ेसर इरविन स्ट्रैज़मान से प्रशिक्षण लिया, जिन्हें वे अपना गुरु मानते थे।

 

देश भर में सर्वेक्षण

जर्मनी से लौटने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। तब उन्हें एक नया रास्ता सूझा। देश के बड़े हिस्से, खासकर रियासतें, पक्षियों के लिहाज़ से लगभग अनछुए थे। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि वे BNHS के लिए इन इलाकों में पक्षी-सर्वेक्षण मुफ़्त करेंगे, बशर्ते सोसाइटी और रियासतें डेरे और यात्रा का खर्च उठाएँ। रियासतें अपने पक्षियों को दर्ज कराने के लिए तुरंत राज़ी हो गईं। इसके बाद करीब दो दशकों तक वे घुमंतू जीवन जीते हुए पूरे उपमहाद्वीप में पक्षियों का अध्ययन करते रहे। हालात कठिन थे, पर उनके लिए वे साल करियर के सबसे अच्छे दिन थे। इन्हीं यात्राओं ने उन्हें देश के कोने-कोने तक पहुँचने वाले दुर्लभ भारतीयों में शामिल कर दिया। हैदराबाद, कच्छ, त्रावणकोर-कोचीन और हिमालयी क्षेत्र जैसे इलाके उनके सर्वेक्षणों में शामिल रहे, और बया पक्षी के घोंसलों व प्रजनन पर उनका अध्ययन खास तौर पर चर्चित रहा।

 

रिप्ले के साथ ऐतिहासिक “हैंडबुक”

सालिम अली का सबसे बड़ा वैज्ञानिक योगदान अमेरिकी पक्षी-विज्ञानी एस. डिलन रिप्ले के साथ तैयार हैंडबुक ऑफ द बर्डस ऑफ इंडिया एंड पाकिस्तान है। यह 10 खंडों की शृंखला लगभग 1968 से 1974 के बीच छपी। इसमें उपमहाद्वीप के पक्षियों की पहचान, वितरण, आवास, व्यवहार, प्रजनन और प्रवास का विस्तृत ब्योरा है। इसे आज भी इस क्षेत्र का सबसे प्रामाणिक संदर्भ-ग्रंथ माना जाता है। इसे ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने प्रकाशित किया था।

 

लेखन से घर-घर पहुँचा पक्षी-विज्ञान

भारत में पक्षियों के अध्ययन को लोकप्रिय बनाने में सालिम अली से ज़्यादा योगदान किसी एक व्यक्ति का नहीं रहा। उन्होंने कई शोध-पत्र, लोकप्रिय व अकादमिक पुस्तकें और फ़ील्ड गाइड लिखीं। उनकी द बुक ऑफ इंडियन बर्ड्स (1941) आज भी नए पक्षी-विज्ञानियों के लिए “बाइबिल” जैसी मानी जाती है। 1985 में प्रकाशित आत्मकथा द फॉल ऑफ ए स्पैरो में उन्होंने लिखा कि उनका मुख्य झुकाव हमेशा “प्राकृतिक परिवेश में जीवित पक्षियों को देखने और उनके अध्ययन की ओर रहा।

 

संरक्षण और सम्मान

स्वतंत्रता के पश्चात सालिम अली ने बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) का नेतृत्व किया। दशकों तक उनके कुशल मार्गदर्शन ने इस संस्था को भारत के अग्रणी प्रकृति संरक्षण एवं अनुसंधान संगठनों में से एक के रूप में स्थापित करने में अद्वितीय योगदान दिया। सालिम अली की समझ और अनुभव का सम्मान इतना था कि 1985 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। उनके समय पर हस्तक्षेप से राजस्थान का भरतपुर स्थित केवलादेव घना पक्षी अभयारण्य और केरल की साइलेंट वैली बच सकी।

 

उन्हें जे. पॉल गेटी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, “गोल्डन आर्क” सम्मान, ब्रिटिश ऑर्निथोलॉजिस्ट्स यूनियन का स्वर्ण पदक (जो गैर-ब्रिटिश व्यक्ति के लिए दुर्लभ है), तीन मानद डॉक्टरेट और भारत सरकार के पद्म सम्मान मिले। 1987 में उनका निधन हुआ। कोयंबटूर का सालिम अली पक्षी विज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास केंद्र (SACON) उनकी स्मृति में बना है।

 

आज की प्रासंगिकता

इतनी शोहरत और सम्मान के बावजूद सालिम अली अंत तक वही रहे जो दस साल की उम्र में थेः पक्षियों के प्रति जिज्ञासु और जुनूनी। जलवायु परिवर्तन और घटते आवासों के इस दौर में उनकी सीख और भी ज़रूरी है कि पक्षी प्रकृति की सेहत के सबसे संवेदनशील संकेतक हैं। उनकी विरासत आज भी भारत के पक्षी-सर्वेक्षण, वन्यजीव अनुसंधान, पक्षी-अभयारण्यों और पर्यावरण शिक्षा में दिखाई देती है। उनके कार्य ने यह सिद्ध किया कि वैज्ञानिक अनुशासन, जन-जागरूकता और संरक्षण का संयुक्त प्रयास ही प्रकृति को सुरक्षित रखने का प्रभावी मार्ग है।

डॉ. मोहन कुकरेती   देहरादून : जब भी भारत में पक्षी विज्ञान (Ornithology) और प्राकृतिक इतिहास का जिक्र होता है, तो एक नाम सबसे ऊपर आता है, भारत के सबसे प्रसिद्ध पक्षी-विज्ञानी डॉ. सालिम मोइजुद्दीन अब्दुल अली, जिनकी 12 नवंबर को 130वीं जयंती थी। उनका जन्म मुंबई में 12 नवंबर 1896 हुआ था। देश उन्हें…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू – badhtauttarakhand

पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • तानसिंह लामा 

मुंबई। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक नई फिल्म दस्तक देने जा रही है। निर्माता एकता आर कपूर और अमर बुटाला की आगामी हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। शुक्रवार 13 तारीख के खास मौके पर फिल्म के टाइटल का ऐलान किया गया। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

फिल्म के जारी पोस्टर में एक बेहद डरावनी महिला का खौफनाक रूप नजर आ रहा है। लंबे बिखरे बाल, खून से लाल साड़ी, सफेद आंखें, नुकीले दांत और पंजों जैसे हाथों के साथ उसका डरावना चेहरा फिल्म की हॉरर थीम को दर्शाता है। अंधेरे और धुएं से भरे बैकग्राउंड में सामने आया यह पोस्टर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।

 

जय हो मीडिया वेंचर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म की निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 

एकता आर कपूर इससे पहले भी हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं, अमर बुटाला ‘बजरंगी भाईजान’, ‘केसरी’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। ऐसे में दोनों निर्माताओं का यह नया प्रोजेक्ट हॉरर और मनोरंजन का अलग अनुभव देने की तैयारी में है।

शुक्रवार 13 को फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक के ऐलान ने इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। अब दर्शकों को 2027 में इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार रहेगा।

तानसिंह लामा  मुंबई। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक नई फिल्म दस्तक देने जा रही है। निर्माता एकता आर कपूर और अमर बुटाला की आगामी हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। शुक्रवार 13 तारीख के खास मौके पर फिल्म के टाइटल का ऐलान किया गया। साजिद…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संपादित किया जा रहा है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में उत्तराखण्ड में कुल 7278035 मतदाता शामिल किए गए हैं। जिनमें 34,84,447 महिला, 37,93,373 पुरुष मतदाता एवं 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 86,028 है। जिनमें 83,352 पुरुष एवं 2,676 महिला शामिल हैं। वर्तमान में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 12498 हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान संपादित किया गया। इस अभियान में 125216 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए जबकि 6130 मतदाताओं के फार्म 7 प्राप्त होने पर विधिवत निस्तारित किए गए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखा जा सकता है। इसके साथ ही डीईओ/ईआरओ कार्यालय एवं बीएलओ के माध्यम से भी सूची को देखा जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची की प्रति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई है। जनपद स्तर पर मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या किन्हीं कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे 11 दिसंबर 2026 तक फार्म 6 भरकर अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म 6 भरकर आवेदन किया जा सकता है।

उत्तराखण्ड राज्य में हाल ही में सम्पादित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था जिनमें 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल थे।

आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रमानुसार 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

 

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संपादित किया जा रहा है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस…

Read More
badhtauttarakhand

ऊखीमठ : बाबा के जयकारों और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के बीच आज 13 नवम्बर को बाबा केदार की पंचमुखी चल-विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ पहुंच गई। डोली के आगमन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। 

 

उल्लेखनीय है कि 11 नवम्बर को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। इसके उपरान्त बाबा केदार की चल-विग्रह उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान किया।

 

11 नवम्बर को डोली ने प्रथम रात्रि प्रवास रामपुर में किया, जबकि 12 नवम्बर को विश्वनाथ मन्दिर, गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम किया।

 

आज 13 नवम्बर को प्रातःकाल विश्वनाथ मन्दिर, गुप्तकाशी से रवाना होकर बाबा केदार की डोली ने अपनी यात्रा पूर्ण करते हुए श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ में आगमन किया।

 

अब बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं का निर्वहन निर्धारित परम्पराओं के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ में किया जाएगा।

ऊखीमठ : बाबा के जयकारों और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के बीच आज 13 नवम्बर को बाबा केदार की पंचमुखी चल-विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ पहुंच गई। डोली के आगमन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो…

Read More

  • 16 नवंबर की रात 9ः37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट
  • पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरी विशाल के धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पांच दिनों तक चलने वाली पंच पूजाओं के पहले दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वैदिक परंपराओं के अनुसार पंच पूजाओं के समापन पर 16 नवंबर की रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। मंदिर परिसर के सिंहद्वार पर दिनभर तीर्थयात्रियों की भीड़ जुट रही है। इस यात्रा सीजन में अब तक 22 लाख 73 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

पांच दिनों तक निभाई जाएगी पंच पूजा की परंपरा

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले पंच पूजा की विशेष धार्मिक परंपरा निभाई जाती है। इसके तहत 13 नवंबर को अन्नकूट उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी दिन आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं के वाचन को विराम दिया जाएगा। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक कढ़ाई भोग अर्पित किया जाएगा।

17 नवंबर को शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होंगी डोलियां

पंच पूजा के अंतिम दिन 16 नवंबर को विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बाद रात 9ः37 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अगले दिन 17 नवंबर को भगवान उद्धव और कुबेर जी की उत्सव डोलियों के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ जी की डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी।

भगवान उद्धव और कुबेर जी की डोलियां पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर पहुंचेंगी, जबकि आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम की शीतकालीन धार्मिक व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी।

16 नवंबर की रात 9ः37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरी विशाल के धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पांच दिनों तक चलने वाली पंच पूजाओं के पहले दिन भगवान गणेश की विशेष…

Read More
badhtauttarakhand

भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान – badhtauttarakhand

भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत काशीपुर और रुद्रपुर निगमों के कार्यों की समीक्षा की – badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत काशीपुर और रुद्रपुर निगमों के कार्यों की समीक्षा की – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6.51 करोड़ मंजूर, जानें किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ – badhtauttarakhand

पौड़ी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6.51 करोड़ मंजूर, जानें किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 20 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, संयुक्त मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत IAS निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का दायित्व वापस लिया गया है। वहीं, देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को इस पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS दीपक सैनी को पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी पद से स्थानांतरित कर देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, IAS प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून के पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है, जबकि IAS आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर के पद पर तैनात थीं।

इसी क्रम में IAS दीपक रामचंद्र को मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है। इससे पहले वह संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के पद पर कार्यरत थे। IAS राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात थे।

IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है, जबकि IAS दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS अधिकारियों के दायित्वों में भी व्यापक बदलाव

PCS अधिकारियों की सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल के पद पर कार्यरत थे।

त्रिलोक सिंह को अपर आयुक्त कुमाऊं बनाया गया है। इससे पहले वह आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर और किच्छा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का दायित्व संभाल रहे थे।

अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। वह अब तक मुख्य विकास अधिकारी चमोली के पद पर तैनात थे। रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर तैनात तीर्थपाल सिंह से यह दायित्व वापस ले लिया गया है।

जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। वह इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। वह पूर्व में अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर तैनात थे।

कई जिलों में बदले ADM और नगर आयुक्त

नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी मिली है, जबकि विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर के साथ प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा का दायित्व सौंपा गया है।

पंकज उपाध्याय को कुंभ मेला में अपर मेलाधिकारी बनाया गया है। उनसे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), उधम सिंह नगर और सचिव जिला विकास प्राधिकरण, उधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

कौस्तुभ मिश्र को उपनिदेशक मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की बनाया गया है। वह इससे पहले अपर जिलाधिकारी देहरादून और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी का दायित्व संभाल रही थीं। रविंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। वह इससे पहले नगर आयुक्त काशीपुर नगर निगम के पद पर तैनात थे।

इसके अलावा निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर और कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ सचिव जिला विकास प्राधिकरण, उधम सिंह नगर का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर और गोपाल राम को उप मेला अधिकारी, कुंभ मेला की जिम्मेदारी मिली है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व बदले जाने से आने वाले समय में राज्य के प्रशासनिक ढांचे में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 20 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर…

Read More