Headlines
badhtauttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 20 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, संयुक्त मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत IAS निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का दायित्व वापस लिया गया है। वहीं, देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को इस पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS दीपक सैनी को पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी पद से स्थानांतरित कर देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, IAS प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून के पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है, जबकि IAS आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर के पद पर तैनात थीं।

इसी क्रम में IAS दीपक रामचंद्र को मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है। इससे पहले वह संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के पद पर कार्यरत थे। IAS राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात थे।

IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है, जबकि IAS दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS अधिकारियों के दायित्वों में भी व्यापक बदलाव

PCS अधिकारियों की सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल के पद पर कार्यरत थे।

त्रिलोक सिंह को अपर आयुक्त कुमाऊं बनाया गया है। इससे पहले वह आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर और किच्छा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का दायित्व संभाल रहे थे।

अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। वह अब तक मुख्य विकास अधिकारी चमोली के पद पर तैनात थे। रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर तैनात तीर्थपाल सिंह से यह दायित्व वापस ले लिया गया है।

जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। वह इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। वह पूर्व में अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर तैनात थे।

कई जिलों में बदले ADM और नगर आयुक्त

नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी मिली है, जबकि विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर के साथ प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा का दायित्व सौंपा गया है।

पंकज उपाध्याय को कुंभ मेला में अपर मेलाधिकारी बनाया गया है। उनसे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), उधम सिंह नगर और सचिव जिला विकास प्राधिकरण, उधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

कौस्तुभ मिश्र को उपनिदेशक मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की बनाया गया है। वह इससे पहले अपर जिलाधिकारी देहरादून और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी का दायित्व संभाल रही थीं। रविंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। वह इससे पहले नगर आयुक्त काशीपुर नगर निगम के पद पर तैनात थे।

इसके अलावा निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर और कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ सचिव जिला विकास प्राधिकरण, उधम सिंह नगर का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर और गोपाल राम को उप मेला अधिकारी, कुंभ मेला की जिम्मेदारी मिली है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व बदले जाने से आने वाले समय में राज्य के प्रशासनिक ढांचे में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 20 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर…

Read More
badhtauttarakhand

किश्तवाड़ के जंगल में गोलियों से छलनी मिले दो लापता SPO के शव, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज – badhtauttarakhand

किश्तवाड़ के जंगल में गोलियों से छलनी मिले दो लापता SPO के शव, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

महाबगढ़ महादेव : जहां हिमालय की चोटियों के बीच विराजते हैं भोलेनाथ, 52 गढ़ों के इतिहास से जुड़ा है प्राचीन शिवालय – badhtauttarakhand

महाबगढ़ महादेव : जहां हिमालय की चोटियों के बीच विराजते हैं भोलेनाथ, 52 गढ़ों के इतिहास से जुड़ा है प्राचीन शिवालय – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • गोल बाजार से विनायधार तक निकाली आक्रोश रैली
  • विधायक लखपत बुटोला ने सरकार को घेरा
  • डीएफओ ने एक सप्ताह में कार्रवाई का दिया भरोसा

पोखरी (चमोली)। भालू और गुलदार के बढ़ते हमलों से परेशान चमोली जिले केे पोखरी क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर उमड़ पड़ा। वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने और ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग को लेकर 11 दिनों से तहसील परिसर में चल रहा आंदोलन विशाल आक्रोश रैली के बाद केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन की ओर से एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

रैली में शामिल लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि भालू और गुलदार की बढ़ती सक्रियता से गांवों में भय का माहौल है। लोग खेतों में काम करने, जंगल से चारा-पत्ती लाने और बच्चों को स्कूल भेजने तक में डर महसूस कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलने से लोगों में नाराजगी है।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला भी धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को वह कई बार सड़क से लेकर सदन तक उठा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ चिड़ियाघर नहीं है, यहां भी इंसानों की जिंदगी की कीमत समझनी होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा, मुख्यमंत्री जी, आप सोए न, क्योंकि पहाड़ों में जनता सो नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। विधायक ने डीएफओ से सात दिनों के भीतर आतंक का पर्याय बने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने, वन्यजीवों के हमलों में प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और आदमखोर घोषित किए जाने योग्य भालू के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

आंदोलन के दौरान डीएफओ रजत सुमन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरों की संख्या बढ़ाने, वन विभाग की गश्ती टीम और सुरक्षा बल बढ़ाने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की गई। डीएफओ की ओर से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिए जाने पर आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है।

डीएफओ रजत सुमन ने कहा कि पोखरी क्षेत्र वन्यजीवों के आतंक की दृष्टि से संवेदनशील है। आंदोलनकारियों की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जाएगी। भालू के आतंक में वृद्धि के कारणों का अध्ययन किया जा रहा है। इस संबंध में विशेषज्ञों से भी चर्चा की गई है।

रैली और धरने में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, दिव्या भारती, कल्पना बत्र्वाल, रिंकी देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष तेजपाल निर्मोही, श्रवण सती, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, धीरेंद्र राणा, सूरज कोहली, इंद्रप्रकाश रड़वाल, समुद्रा देवी, मंदोदरी पंत, लता बत्र्वाल, रजनी देवी, सूरज खत्री, विकेंद्र नेगी, मयंक नेगी, सौरभ बत्र्वाल, प्रवेश भंडारी, करण पंवार, तरुण बिष्ट, रवि राणा आदि मौजूद रहे।

गोल बाजार से विनायधार तक निकाली आक्रोश रैली विधायक लखपत बुटोला ने सरकार को घेरा डीएफओ ने एक सप्ताह में कार्रवाई का दिया भरोसा पोखरी (चमोली)। भालू और गुलदार के बढ़ते हमलों से परेशान चमोली जिले केे पोखरी क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर उमड़ पड़ा। वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने…

Read More
badhtauttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर – badhtauttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा – badhtauttarakhand

12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया – badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र – badhtauttarakhand

शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था – badhtauttarakhand

सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

 

  • गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल
  • मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गईः-

01: कोतवाली ऋषिकेश

02 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ 01 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-11-2026 को चैकिंग के दौरान झुग्गी बस्ती चन्द्रभागा नदी के पास से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता सबरी देवी को 02 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-580/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता

सबरी देवी पत्नी विजय साहनी निवासी मायाकुंड झुग्गी बस्ती, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष।

बरामदगी: 02 किलो 790 ग्राम गांजा

02: कोतवाली विकासनगर

01 नशा तस्कर को 464 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 05-11-26 को भोजावाला क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-एजेड-4776 को चैक करने पर कार सवार अभियुक्त प्रदीप उर्फ सोनू के कब्जे से 464 ग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 347/2026 धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त चरस वह मिर्जापुर के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाया था, जिसे वो देहरादून के स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

प्रदीप उर्फ सोनू पुत्र मीर सिंह निवासी भोजावला थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष

बरामदगी:-

01- 464 ग्राम अवैध चरस
02- मादक पदार्थो की तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्वीफ्ट कार संख्या: यू0के0-07- एजेड-4776

आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-

1- मु0अ0स0- 19/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर, देहरादून

 

  गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके…

Read More