Headlines
badhtauttarakhand

गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश – badhtauttarakhand

गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – badhtauttarakhand

विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • अतिथि शिक्षकों को भी राहत, बिजली बिलों का सरचार्ज होगा माफ

भराडीसैण (चमोली)। राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 घोषणाओं के जरिए महिला कर्मियों, अतिथि शिक्षकों, किसानों, बिजली उपभोक्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों को साधने का प्रयास किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों और भोजन माताओं के मानदेय में एक दिसंबर से वृद्धि होगी। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी। राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित करने का ऐलान किया गया।

सोमवार को विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेश की विकास यात्रा का उल्लेख किया।

सीएम  ने कहा कि कैबिनेट समिति राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण नियमों में छूट, दोहरी पेंशन और आश्रितों को प्रमाणपत्र जारी करने जैसे मुद्दों पर संस्तुति देगी। वर्ष 2013-14 में नियुक्त आंदोलनकारियों के अधिनियम के दायरे में आने वाले मामलों पर भी सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने छोटे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं के विलंबित बिजली बिलों पर लगने वाला सरचार्ज माफ करने की घोषणा की। वन्यजीवों के हमले में घायल लोगों को प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। निवेश के इच्छुक प्रवासियों के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया सरल होगी। प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय से अलग नगरपालिका क्षेत्रों में दो-दो डिजिटल लाइब्रेरी और वाचनालय स्थापित किए जाएंगे।

लखपति दीदियों को कारोबार विस्तार के लिए दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि मिलेगी। अन्य माध्यमों से बिजली पाने वाले राजस्व गांवों को पावर ग्रिड से जोड़ा जाएगा। बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अपुणि सरकार पोर्टल की सेवाएं अधिक सरल बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश में तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था वर्ष 2022 के 2.55 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3.82 लाख करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

समारोह में लोकगायक स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी और स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही को लोकसंस्कृति एवं लोकभाषा संरक्षण में योगदान के लिए उत्तराखण्ड गौरव सम्मान देने की घोषणा की गई। राज्य आंदोलनकारियों और गोपाल बाबू गोस्वामी के परिजनों को सम्मानित किया गया। किसानों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला।

इस दौरान चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चैधरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, दायित्वधारी रामचन्द्र गौड़, हरक सिंह नेगी व बलबीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी व विनोद कनवासी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी समेत राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की 13 घोषणाएं

मानदेय वृद्धि से लेकर बिजली बिलों में राहत तक, भराड़ीसैंण से बड़े ऐलान

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि होगी।

आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि होगी।

भोजन माताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि होगी।

लखपति दीदियों को स्वरोजगार एवं कारोबार विस्तार के लिए दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

वन्यजीव हमले में घायलों को प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।

प्रत्येक जिले में दो-दो आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी एवं वाचनालय स्थापित होंगे।

अन्य माध्यमों से बिजली पाने वाले सभी राजस्व गांव पावर ग्रिड से जुड़ेंगे।

प्रदेश में निवेश के इच्छुक प्रवासियों के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया सरल होगी।

बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए श्अपुणि सरकारश् पोर्टल की सेवाएं सरल एवं प्रभावी होंगी।

छोटे किसानों एवं बिजली उपभोक्ताओं के विलंबित बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ होगा।

स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी एवं स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान मिलेगा।

प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के मानदेय में शीघ्र वृद्धि होगी।

राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित होगी। समिति चिह्नीकरण में छूट, दोहरी पेंशन एवं आश्रितों को प्रमाणपत्र देने के मुद्दों पर संस्तुति देगी।

अतिथि शिक्षकों को भी राहत, बिजली बिलों का सरचार्ज होगा माफ भराडीसैण (चमोली)। राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 घोषणाओं के जरिए महिला कर्मियों, अतिथि शिक्षकों, किसानों, बिजली उपभोक्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों को साधने का प्रयास किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों और भोजन माताओं के मानदेय में एक…

Read More
badhtauttarakhand

  • हर सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम से पहले चलाती हैं सफाई अभियान

गोपेश्वर (चमोली)। गांव में कोई सामाजिक, धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो तो मैड-ठेली की महिलाएं सबसे पहले स्वच्छता की कमान संभालती हैं। कार्यक्रम से पहले महिला मंगल दल की महिलाएं पूरे गांव में सफाई अभियान चलाकर रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाती हैं। महिलाओं की यह पहल गांव में स्वच्छता की मिसाल पेश कर रही है।

महिलाओं का मानना है कि किसी भी गांव में पहुंचने वाले मेहमानों के सामने सबसे पहले वहां की स्वच्छता और व्यवस्था की छवि बनती है। इसके बाद ही वे गांव की संस्कृति, परंपराओं और अतिथि सत्कार से रूबरू होते हैं। इसी सोच के साथ महिला मंगल दल ने प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक और मांगलिक आयोजन से पहले गांव की सफाई को अपनी परंपरा बना लिया है।

भारतीय संस्कृति के श्अतिथि देवो भवरूश् के भाव को आत्मसात करते हुए महिलाएं गांव को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में जुटी हैं। उनका कहना है कि स्वच्छ गांव न केवल मेहमानों को सकारात्मक संदेश देता है, बल्कि ग्रामीणों में भी साफ-सफाई के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।

इस अभियान में महिला मंगल दल की अध्यक्ष कमला देवी, बीना देवी, जमुना देवी, राजेश्वरी देवी, भुवनेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, जेटली देवी, बसंती देवी, सुलोचना देवी, जयंती देवी, शांता देवी, सुभद्रा देवी, पदमा देवी, अनीता देवी, मेघा देव, यशोदा देवी आदि शामिल हैं।

हर सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम से पहले चलाती हैं सफाई अभियान गोपेश्वर (चमोली)। गांव में कोई सामाजिक, धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो तो मैड-ठेली की महिलाएं सबसे पहले स्वच्छता की कमान संभालती हैं। कार्यक्रम से पहले महिला मंगल दल की महिलाएं पूरे गांव में सफाई अभियान चलाकर रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : जनपद में राज्य स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को शॉल भेंटकर तहसील स्तर पर सम्मानित किया गया।

तहसील विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों ने जिस विकसित और समृद्ध उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है तथा जनकल्याण के लिए ठोस निर्णय लेकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राज्य आंदोलनकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील कालसी, चकराता, ऋषिकेश एवं डोईवाला में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित कर राज्य निर्माण में उनके योगदान और संघर्ष का स्मरण किया गया।

 

 

देहरादून : जनपद में राज्य स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को शॉल भेंटकर तहसील स्तर पर सम्मानित किया गया। तहसील विकासनगर…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं, छात्रों, पूर्व सैनिकों सहित समाज के सभी वर्गों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी के सामूहिक संघर्ष और संकल्प से पृथक उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इन वर्षों में प्रदेश ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिली है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचाने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमें अपने गौरवशाली संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने के साथ ही विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल पहचान को संरक्षित रखते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का निर्माण ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, सचिव युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल मौजूद थे।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्ष…

Read More

30 साल बाद दीपावली पर बन रहा विशेष ज्योतिषीय संयोग, शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त – badhtauttarakhand

30 साल बाद दीपावली पर बन रहा विशेष ज्योतिषीय संयोग, शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

चमोली। भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार देर शाम बदरीनाथ धाम के बामणी वन पंचायत क्षेत्र में एक बार फिर आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और पहाड़ियों से उठता धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अलकनंदा वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रियंका भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने के अभियान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग की टीम ने रात करीब 9:30 बजे से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

डीएफओ प्रियंका के अनुसार, बदरीनाथ धाम के बामणी वन पंचायत क्षेत्र में स्काई शॉट पटाखे के कारण आग लगने की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

गौरतलब है कि इन दिनों बदरीनाथ धाम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में धाम की पहाड़ियों पर बार-बार आग लगने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन विभाग और प्रशासन से निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही आग लगने की घटनाओं की गंभीरता से जांच करने और जानबूझकर आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

वन विभाग की श्रद्धालुओं से अपील

वन विभाग ने दीपावली के दौरान आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। डीएफओ प्रियंका ने कहा कि पर्यावरण और वन संपदा की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आतिशबाजी या किसी भी तरह की लापरवाही से जंगलों में आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों से बचने और प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने में वन विभाग का सहयोग करने की अपील की।

चमोली। भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार देर शाम बदरीनाथ धाम के बामणी वन पंचायत क्षेत्र में एक बार फिर आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और पहाड़ियों से उठता धुआं…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड की राजनीति में करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। दीवाली के मौके पर सामने आए इस मामले में इंदिरा देवी उर्फ जेनी ने देहरादून में पत्रकार वार्ता कर तत्कालीन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेनी ने एक बार फिर दुष्कर्म और शोषण के आरोप दोहराते हुए अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराने की मांग की है। उनके ताजा बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में इस पुराने विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेनी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2002-03 के दौरान उनके साथ गंभीर शोषण हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसकी पीड़ा आज भी उनके जीवन का हिस्सा है। जेनी ने दावा किया कि उन्हें मानसिक अस्पताल में रखा गया था और उस दौरान उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनसे जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। जेनी के मुताबिक, उस समय उनकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह अपने अधिकारों और परिस्थितियों को ठीक से समझ पातीं।

 

जेनी ने यह भी कहा कि CBI के अधिकारी उनसे मिलने अस्पताल में केवल एक बार पहुंचे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं, तब उनकी स्थिति को गंभीरता से क्यों नहीं समझा गया।

 

हालांकि, जेनी की ओर से लगाए गए इन नए आरोपों और अस्पताल में कथित तौर पर जबरन हस्ताक्षर कराए जाने के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

 

23 साल के बेटे को पिता का नाम दिलाने की मांग

जेनी ने पत्रकार वार्ता में अपने 23 वर्षीय बेटे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा इतने वर्षों से पिता के नाम और पहचान के बिना जीवन जी रहा है।

 

जेनी का कहना है कि अब उनके बेटे को उसकी पहचान मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने DNA टेस्ट कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि इतने वर्षों तक इस मामले को राजनीतिक मुद्दा तो बनाया गया, लेकिन उनके बेटे के भविष्य और अधिकारों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इस मामले में सच्चाई सामने आए और उनके बेटे को उसका अधिकार मिले।

 

क्या है 2002-2003 का जेनी प्रकरण?

जेनी प्रकरण की शुरुआत वर्ष 2002 के आखिर में हुई थी। असम की रहने वाली इंदिरा देवी उर्फ जेनी दिसंबर 2002 में देहरादून पहुंची थीं। उस समय उत्तराखण्ड में नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी और डॉ. हरक सिंह रावत राजस्व मंत्री के पद पर थे।

 

जेनी ने आरोप लगाया था कि नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में उन्हें सरकारी आवास में रखा गया। 15 जून 2003 को जेनी ने देहरादून के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

 

बच्चे के जन्म के बाद जेनी ने डॉ. हरक सिंह रावत को उसका पिता बताते हुए उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए। इस घटनाक्रम ने उस समय उत्तराखण्ड की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

 

विधानसभा में उठा था मामला, हरक सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा

18 जून 2003 को जेनी प्रकरण उत्तराखण्ड विधानसभा में भी गूंजा था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर तत्कालीन सरकार को घेरते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

 

विवाद बढ़ने के बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया था। साथ ही कहा था कि जब तक वह बेदाग साबित नहीं होते, तब तक विधानसभा में प्रवेश नहीं करेंगे।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने इसकी CBI जांच की संस्तुति की थी।

 

CBI जांच और DNA रिपोर्ट से आया था नया मोड़

CBI ने मामले की जांच के दौरान जेनी और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए थे। 25 जुलाई 2003 को जेनी के बयान के आधार पर हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

जांच के दौरान बच्चे और हरक सिंह रावत के DNA नमूनों का परीक्षण भी कराया गया। उस समय मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, दोनों के DNA नमूनों का मिलान नहीं हुआ था।

 

इसके बाद बच्चे का जैविक पिता होने के आरोप के संबंध में हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिलने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। हरक सिंह रावत ने भी DNA रिपोर्ट को अपनी बेगुनाही का आधार बताया था।

 

CM धामी के बयान के बाद फिर गरमाया राजनीतिक विवाद

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेनी प्रकरण का जिक्र किया था। इसके बाद यह पुराना मामला एक बार फिर राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया। इस मुद्दे को लेकर हरक सिंह रावत मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी हमलावर रहे हैं।

 

अब जेनी की नई पत्रकार वार्ता और 23 साल बाद दोहराए गए आरोपों ने इस विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।

 

फिलहाल जेनी के ताजा आरोपों पर हरक सिंह रावत का आधिकारिक पक्ष और नए दावों के समर्थन में सामने आने वाले साक्ष्य महत्वपूर्ण होंगे। पुराने DNA परीक्षण और मौजूदा आरोपों के बीच अंतर को समझते हुए मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच और पुष्टि जरूरी है।

देहरादून : उत्तराखण्ड की राजनीति में करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। दीवाली के मौके पर सामने आए इस मामले में इंदिरा देवी उर्फ जेनी ने देहरादून में पत्रकार वार्ता कर तत्कालीन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेनी ने एक बार फिर…

Read More
badhtauttarakhand

कर्णप्रयाग। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। मोबाइल पर काम करते समय 24 वर्षीय युवक अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। खाई में भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीणों को युवक तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ से मदद मांगी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम रास्ते और खाई में मौजूद चट्टानों के बीच टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक तक पहुंच बनाई। इसके बाद सुरक्षित तरीके से उसे खाई से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद अनुज नेगी को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और पुलिस की तत्परता से युवक को समय रहते खाई से बाहर निकाल लिया गया।

कर्णप्रयाग। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। मोबाइल पर काम करते समय 24 वर्षीय युवक अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। खाई में भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीणों…

Read More