Headlines
badhtauttarakhand

  • राहुल और प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें प्रधानमंत्री.
  • गठबंधन नेताओं के दबाव में सोनिया ने कह दिया था ‘ठीक है’.
  • बाद में मनमोहन सिंह के नाम पर लगाई मुहर.

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में उन्होंने उस समय के राजनीतिक घटनाक्रम, परिवार की चिंताओं और अपने भीतर चल रहे द्वंद्व का विस्तार से जिक्र किया है। सोनिया गांधी के मुताबिक, शुरुआत से ही उनका प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद सहयोगी दलों के नेताओं के भारी दबाव के चलते उन्होंने एक समय धीमी आवाज में पद स्वीकार करने के लिए ‘ठीक है’ कह दिया था।

लेकिन, बाद में उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया और प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया। मंगलवार को बाजार में आई इस आत्मकथा में सोनिया गांधी ने बताया है कि प्रधानमंत्री पद को लेकर उनका रुख चुनाव से पहले ही स्पष्ट था। वह इस जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं करना चाहती थीं। इसके पीछे राजनीतिक कारणों के साथ-साथ उनके परिवार की सुरक्षा से जुड़ी गहरी चिंताएं भी थीं।

इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या का परिवार पर था गहरा असर

सोनिया गांधी के अनुसार, उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी नहीं चाहते थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें। उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या और पिता राजीव गांधी की बम धमाके में हुई मौत ने दोनों के मन में गहरा भय पैदा कर दिया था। उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने के बाद उनकी मां की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता है।

आत्मकथा में सोनिया ने बताया कि वर्ष 2004 के आम चुनाव से कुछ महीने पहले परिवार में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। जब राहुल और प्रियंका ने उनसे पूछा कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो क्या वह प्रधानमंत्री बनेंगी, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया था कि बिल्कुल नहीं। बच्चों ने दोबारा इस बारे में पूछा, लेकिन सोनिया अपने फैसले पर कायम रहीं। उनके इस जवाब से दोनों ने राहत महसूस की थी।

गठबंधन नेताओं के दबाव में कह दिया था ‘ठीक है’

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में 2004 के चुनाव परिणाम आने के बाद 10 जनपथ में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक का भी जिक्र किया है। उस समय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के सहयोगी दलों के नेता उन पर प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। उन्होंने लिखा है कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया तो बैठक में मौजूद नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कई नेता अपनी जगह से उठकर उनके पास आ गए और उन्हें घेर लिया।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि वे उनका इनकार स्वीकार नहीं करेंगे और उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालनी ही होगी। इस अप्रत्याशित दबाव और माहौल के बीच सोनिया गांधी ने धीमी आवाज में लगभग न सुनाई देने वाले अंदाज में ‘ठीक है’ कह दिया। उनके इतना कहते ही बैठक में मौजूद नेताओं ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। हालांकि, यह सहमति उनके मन की इच्छा नहीं थी।

राहुल और प्रियंका ने मां के फैसले का किया विरोध

सोनिया गांधी ने बताया कि उस समय प्रियंका गांधी बैठक कक्ष के बाहर थीं। जैसे ही उन्हें मां के प्रधानमंत्री बनने के लिए सहमत होने की जानकारी मिली, वह रोते हुए राहुल गांधी के कमरे में पहुंचीं और उन्हें बताया कि नेताओं ने मां पर दबाव डालकर हां करवा दी है। इसके बाद राहुल गांधी अपनी मां के पास पहुंचे और नाराजगी जताते हुए पूछा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के लिए सहमति क्यों दी। सोनिया ने उन्हें बताया कि नेता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे और उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था।

इस पर राहुल ने कहा कि अगर उनकी मां पर दबाव है तो परिवार के बाकी सदस्यों की चिंता और भावनाओं का क्या होगा। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी मां को उनके पहले फैसले पर कायम रहने की सलाह दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार उनके साथ खड़ा है और उन्हें वही करना चाहिए जो उन्होंने पहले तय किया था।

रातभर के मंथन के बाद लिया पद ठुकराने का फैसला

सोनिया गांधी के मुताबिक, उस रात वह काफी देर तक अपने कमरे में लेटी रहीं और प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने या न करने को लेकर विचार करती रहीं। एक तरफ देश की जिम्मेदारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं थीं, तो दूसरी तरफ परिवार की सुरक्षा और अपनी अंतरात्मा की आवाज।

काफी देर तक चले इस आत्ममंथन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का फैसला किया। अगली सुबह वह राहुल गांधी के कमरे में पहुंचीं और उन्हें बताया कि उन्होंने अपना अंतिम निर्णय ले लिया है और वह अपने पुराने रुख पर कायम रहेंगी। राहुल ने उनके फैसले का समर्थन करते हुए उन्हें गले लगा लिया।

संसदीय दल की बैठक में मनमोहन सिंह के नाम का किया एलान

इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सांसदों और पार्टी नेताओं ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की, लेकिन उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया।

बैठक में उन्होंने सांसदों से अपने उत्तराधिकारी का नाम प्रस्तावित करने की अनुमति मांगी। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। उनके नाम की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद सांसदों ने तालियों से स्वागत किया। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में उस पल को याद करते हुए लिखा है कि जब पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और उनके बच्चे भी तालियां बजा रहे थे, तब उन्होंने अपने कागजात समेटे और मंच से नीचे उतर आईं।

इस तरह वर्ष 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर विराम लगा और डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। सोनिया गांधी की आत्मकथा में सामने आया यह घटनाक्रम उस दौर की राजनीति के साथ-साथ उनके पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत निर्णयों के एक अहम पहलू को भी उजागर करता है।

राहुल और प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें प्रधानमंत्री. गठबंधन नेताओं के दबाव में सोनिया ने कह दिया था ‘ठीक है’. बाद में मनमोहन सिंह के नाम पर लगाई मुहर. नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया…

Read More
badhtauttarakhand

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के से ही हरकी पैड़ी समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और अपने पितरों की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी कराए।

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितृ तर्पण करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक आस्था के चलते सुबह सूर्योदय के साथ ही हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। गंगा आरती के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन किया गया दान अक्षय फल देने वाला माना जाता है। उन्होंने बताया कि उदया तिथि में सोमवती अमावस्या का संयोग विशेष पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और पितरों के निमित्त पिंडदान करने से विशेष धार्मिक फल की प्राप्ति होती है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए। पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 14 जोन और 44 सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस बल तैनात किया गया। हरकी पैड़ी और प्रमुख स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों की ओर भेजने की व्यवस्था भी की गई।

वहीं, सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हरकी पैड़ी पर गंगाजल की मात्रा सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। दरअसल, हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों के तहत निर्माण कार्य चल रहे हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में अस्थायी पुलों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके चलते गंगा में पानी का प्रवाह पहले की तरह नहीं रखा गया है। हालांकि, स्नान के लिए घाटों तक पर्याप्त जल पहुंचने की व्यवस्था की गई है।

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के से ही हरकी पैड़ी समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर…

Read More
badhtauttarakhand

  • अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण…

दिसपुर/देहरादून : कहते हैं कि सच को दबाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए मिटाया नहीं जा सकता। जेनी की वर्षों पुरानी पीड़ा और न्याय की लड़ाई अब एक नए मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है।

असम की रहने वाली जेनी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए जेनी के साथ हुई कथित ज्यादती को बेहद गलत और निंदनीय बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वह पूरी मजबूती के साथ जेनी के साथ खड़े हैं।

यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि उस महिला के लिए उम्मीद का बड़ा सहारा है, जो वर्षों से अपनी पीड़ा और आरोपों को लेकर न्याय की गुहार लगा रही है।

दरअसल, उत्तराखंड में भी यह मामला एक बार फिर तब सुर्खियों में आया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए जेनी से जुड़े इस प्रकरण को उठाया। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद वर्षों पुराना मामला फिर चर्चा के केंद्र में आ गया।

इसके बाद जेनी ने उत्तराखंड आने का फैसला किया। उन्होंने धामी सरकार पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। जेनी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर पूरे मामले की दोबारा जांच कराने की मांग उठाई। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया के सामने भी खुलकर अपनी पीड़ा, आरोपों और अब तक के संघर्ष को साझा किया।

इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि उत्तराखंड में मामले की दोबारा जांच शुरू हो चुकी है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का जेनी के समर्थन में खुलकर सामने आना इस लड़ाई को और मजबूती देता दिखाई दे रहा है।

एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद जेनी की वहां के मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात हुई है। इतने वर्षों बाद सत्ता के शीर्ष स्तर पर उसकी बात सुनी जाना अपने आप में महत्वपूर्ण है।

अब जरूरत है कि जांच पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ हो। जेनी के आरोपों की हर पहलू से पड़ताल हो, साक्ष्यों को परखा जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई हो।

जेनी को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, इंसाफ चाहिए। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल, उत्तराखंड पुलिस की दोबारा जांच और असम के मुख्यमंत्री का समर्थन उसकी वर्षों की प्रतीक्षा को न्याय की मंजिल तक पहुंचाएगा।

देर से सही, लेकिन अब जेनी अकेली नहीं है। उसकी आवाज को समर्थन मिल रहा है और न्याय की उम्मीद पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है।

अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण… दिसपुर/देहरादून : कहते हैं कि सच को दबाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए मिटाया नहीं जा सकता। जेनी की वर्षों पुरानी पीड़ा और न्याय की लड़ाई अब एक नए मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है। असम की…

Read More
badhtauttarakhand

  • अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण…..
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्याय की लड़ाई को मिला नया संबल

दिसपुर/देहरादून : कहते हैं कि सच को दबाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए मिटाया नहीं जा सकता। जेनी की वर्षों पुरानी पीड़ा और न्याय की लड़ाई अब एक नए मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है।

असम की रहने वाली जेनी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए जेनी के साथ हुई कथित ज्यादती को बेहद गलत और निंदनीय बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वह पूरी मजबूती के साथ जेनी के साथ खड़े हैं।

यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि उस महिला के लिए उम्मीद का बड़ा सहारा है, जो वर्षों से अपनी पीड़ा और आरोपों को लेकर न्याय की गुहार लगा रही है।

दरअसल, उत्तराखंड में भी यह मामला एक बार फिर तब सुर्खियों में आया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए जेनी से जुड़े इस प्रकरण को उठाया। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद वर्षों पुराना मामला फिर चर्चा के केंद्र में आ गया।

इसके बाद जेनी ने उत्तराखंड आने का फैसला किया। उन्होंने धामी सरकार पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। जेनी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर पूरे मामले की दोबारा जांच कराने की मांग उठाई। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया के सामने भी खुलकर अपनी पीड़ा, आरोपों और अब तक के संघर्ष को साझा किया।

इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि उत्तराखंड में मामले की दोबारा जांच शुरू हो चुकी है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का जेनी के समर्थन में खुलकर सामने आना इस लड़ाई को और मजबूती देता दिखाई दे रहा है।

एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद जेनी की वहां के मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात हुई है। इतने वर्षों बाद सत्ता के शीर्ष स्तर पर उसकी बात सुनी जाना अपने आप में महत्वपूर्ण है।

अब जरूरत है कि जांच पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ हो। जेनी के आरोपों की हर पहलू से पड़ताल हो, साक्ष्यों को परखा जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई हो।

जेनी को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, इंसाफ चाहिए। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल, उत्तराखंड पुलिस की दोबारा जांच और असम के मुख्यमंत्री का समर्थन उसकी वर्षों की प्रतीक्षा को न्याय की मंजिल तक पहुंचाएगा।

देर से सही, लेकिन अब जेनी अकेली नहीं है। उसकी आवाज को समर्थन मिल रहा है और न्याय की उम्मीद पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है।

अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण….. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्याय की लड़ाई को मिला नया संबल दिसपुर/देहरादून : कहते हैं कि सच को दबाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए मिटाया नहीं जा सकता। जेनी की वर्षों पुरानी पीड़ा…

Read More
badhtauttarakhand

खटीमा : सीमांत क्षेत्र खटीमा के युवा जतिन सिंह भाट ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सैनिक कॉलोनी अमाऊं निवासी जतिन ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

पूर्व सैनिक के बेटे ने हासिल की बड़ी सफलता

जतिन सिंह भाट के पिता नारायण भाट भारतीय सेना में हवलदार के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। सेना से जुड़े पारिवारिक माहौल और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण ने जतिन को रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। NDA परीक्षा में देशभर में 11वां स्थान प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर तैयारी का परिणाम है।

 

स्कूल में हुआ भव्य सम्मान समारोह

जतिन की इस शानदार उपलब्धि पर उनके विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से जतिन और उनके माता-पिता का फूलमालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

 

समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने भी जतिन का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। वहीं उत्तराखण्ड की पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। ढोल-दमाऊ और छोलियारों की प्रस्तुति के बीच छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।

 

जतिन ने माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए जतिन सिंह भाट ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी डिफेंस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें नियमित पढ़ाई, अनुशासन और मेहनत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

जतिन ने यह भी कहा कि युवाओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता पाने के लिए निरंतरता और खुद पर विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

बेटे की उपलब्धि पर भावुक हुईं मां

जतिन की सफलता से उनकी माता गीता भाट बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनका सपना सच हो गया हो। उन्होंने जतिन को इस मुकाम तक पहुंचाने में योगदान देने वाले विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

खटीमा : सीमांत क्षेत्र खटीमा के युवा जतिन सिंह भाट ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सैनिक कॉलोनी अमाऊं निवासी जतिन ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और…

Read More
badhtauttarakhand

  • गुलदार प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश, ग्रामीणों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पौड़ी। जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग को ठोस रणनीति के साथ काम करने के निर्देश दिए। पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने गुलदार प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, वन विभाग की टीमों को सक्रिय रखने और नियमित गश्त बढ़ाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संवेदनशील गांवों में बढ़ाई जाए गश्त, जरूरत पर लगाएं पिंजरे

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीमें लगातार सक्रिय रहें। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ वन्यजीवों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार पिंजरे लगाए जाएं और गुलदार को पकड़ने के लिए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते एहतियाती कदम उठाना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को किसी अनहोनी का सामना न करना पड़े।

अल्पकालिक उपायों के साथ बने दीर्घकालिक कार्ययोजना

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए केवल तात्कालिक उपाय पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करनी होगी। प्रभावित क्षेत्रों में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जाए, जिससे संभावित खतरे की समय रहते जानकारी मिल सके और तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गुलदार प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश, ग्रामीणों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं पौड़ी। जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग को ठोस रणनीति के साथ काम…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने गुलदार प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने को कहा।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीमें सक्रिय रहें और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ निगरानी सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार पिंजरे लगाए जाएं तथा गुलदार को पकड़ने के लिए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए अल्पकालिक उपायों के साथ दीर्घकालिक कार्ययोजना भी तैयार की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि संभावित खतरे की समय रहते जानकारी मिल सके और आवश्यक कदम उठाए जा सकें। साथ ही ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने गुलदार प्रभावित एवं संवेदनशील…

Read More
badhtauttarakhand

मालवीय रोड में एआई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, बोले धस्माना – तकनीक से अनभिज्ञ रहना पड़ेगा भारी – badhtauttarakhand

मालवीय रोड में एआई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, बोले धस्माना – तकनीक से अनभिज्ञ रहना पड़ेगा भारी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण – badhtauttarakhand

आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश – badhtauttarakhand

गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश – badhtauttarakhand

Read More