Headlines
badhtauttarakhand

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र सभागार में शनिवार, 21 नवम्बर 2026 को मेघदूत नाट्य संस्था की ओर से नाट्य प्रस्तुति औरंगज़ेब की आखिरी रात का मंचन होगा। प्रसिद्ध नाटककार डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन प्रख्यात रंगकर्मी और मेघदूत के संस्थापक एस.पी. ममगाईं कर रहे हैं। नाटक की अवधि मात्र 60 मिनट है और शनिवार शाम चार बजे से नाटक शुरू हो जाएगा। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र सभागार, लैंसडाउन चौक, देहरादून में प्रस्तुत किए जा रहे इस नाटक में प्रवेश निशुल्क है।

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र सभागार में शनिवार, 21 नवम्बर 2026 को मेघदूत नाट्य संस्था की ओर से नाट्य प्रस्तुति औरंगज़ेब की आखिरी रात का मंचन होगा। प्रसिद्ध नाटककार डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन प्रख्यात रंगकर्मी और मेघदूत के संस्थापक एस.पी. ममगाईं कर रहे हैं। नाटक की अवधि मात्र 60…

Read More
badhtauttarakhand

  • सांस्कृतिक दलों ने लोकनायक माधो सिंह भंडारी के गीतों पर दीं प्रस्तुतियां, एडीएम पी.आर. चौहान ने लोक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का किया आह्वान

पौड़ी। पहाड़ की लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक विरासत का प्रतीक लोकपर्व इगास जिला मुख्यालय पौड़ी में उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों के जरिए उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक परंपराओं का संरक्षण करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा।

थड़्या और चौंफला नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम में जय गढ़ गोरिल, जागृत समिति और जय गढ़ कंडोलिया सांस्कृतिक दलों ने लोकगीतों एवं पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। लोकनायक माधो सिंह भंडारी के लोकगीतों की धुन पर कलाकारों ने थड़्या और चौंफला नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को लोक संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

युवाओं को लोकपर्वों और परंपराओं से जोड़ना जरूरी : एडीएम

अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने जनपदवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास हमारी लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। इस लोकपर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी जरूरी है। इसके लिए युवाओं को पारंपरिक त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ना होगा।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय महिलाओं ने कहा कि दीपावली के बाद मनाया जाने वाला इगास पर्व पहाड़ की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से गहराई से जुड़ा है। इसकी परंपरा को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने तथा उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ईओ नगरपालिका संजय कुमार, सभासद अरविंद रावत, संस्कृतिकर्मी मनोज रावत अंजुल, केशर सिंह असवाल, बकुल रावत, संस्कृति विभाग से सरिता सिंह, प्रेमचंद ध्यानी, इंद्रमोहन चमोली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक दलों ने लोकनायक माधो सिंह भंडारी के गीतों पर दीं प्रस्तुतियां, एडीएम पी.आर. चौहान ने लोक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का किया आह्वान पौड़ी। पहाड़ की लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक विरासत का प्रतीक लोकपर्व इगास जिला मुख्यालय पौड़ी में उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित…

Read More
badhtauttarakhand

स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश – badhtauttarakhand

स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी – badhtauttarakhand

गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रदेशभर में 20 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों की मतदाता सूची की बारीकी से जांच करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से दोहरे नाम, अपात्र प्रविष्टियां और गलत जानकारियों को हटाकर सूची को पूरी तरह अपडेट करना है।

 

मतदाता सूची में दोहरे नामों की होगी पहचान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में दर्ज सभी तरह की विसंगतियों को चिह्नित किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाया जाता है या किसी मतदाता के विवरण में गलती मिलती है, तो नियमानुसार उसे ठीक करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना जरूरी है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी या गड़बड़ी की स्थिति पैदा न हो।

 

11 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं दावे और आपत्तियां

उत्तराखण्ड में एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) चल रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और व्यक्तिगत विवरण में सुधार कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

 

इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग फॉर्म निर्धारित किए हैं।

 

– फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए।

– फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए।

– फॉर्म-8: नाम, पता, आयु और अन्य विवरण में संशोधन कराने के लिए।

 

निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का नाम एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में या एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में एक से ज्यादा बार दर्ज नहीं होना चाहिए।

 

मतदाता खुद भी जांच लें अपना नाम और पता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूची में दर्ज जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। खासतौर पर नाम, पता, उम्र और अन्य व्यक्तिगत विवरणों में किसी तरह की गलती होने पर समय रहते सुधार के लिए आवेदन करें।

 

यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। वहीं, पहले से दर्ज जानकारी गलत होने पर फॉर्म-8 के जरिए संशोधन कराया जा सकता है।

 

यहां देख सकते हैं उत्तराखण्ड की मतदाता सूची

निर्वाचन आयोग की ओर से 12 नवंबर 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के पास उपलब्ध है।

 

इसके अलावा मतदाता ऑनलाइन भी सूची में अपना नाम और विवरण देख सकते हैं।

 

मतदाता सूची देखने के आधिकारिक लिंक:

 

1. “भारत निर्वाचन आयोग पोर्टल” (https://voters.eci.gov.in/)

2. “मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड” (https://ceo.uk.gov.in/)

 

भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची और पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी जानकारी के लिए केवल निर्वाचन आयोग के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। किसी भी भ्रामक सूचना के आधार पर कदम न उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं।

देहरादून : उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रदेशभर में 20 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों की मतदाता सूची की बारीकी से जांच…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आने वाले दिनों में समूह-ग के करीब एक हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। आयोग की ओर से अलग-अलग विभागों के रिक्त पदों के लिए नवंबर और दिसंबर 2026 में चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने भर्ती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए निर्धारित समय के अनुसार परीक्षाओं और भर्ती संबंधी प्रक्रियाओं का आयोजन किया जाएगा। इससे प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।

 

नवंबर में इन पदों के लिए शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

UKSSSC की ओर से नवंबर महीने में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जारी जानकारी के अनुसार, सबसे पहले विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों के लिए टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 22 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

 

इसके बाद वर्दीधारी विभागों के कई महत्वपूर्ण पदों के लिए 25 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी/आईआरबी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप निरीक्षक अभिसूचना और उप आबकारी निरीक्षक सहित अन्य पद शामिल हैं।

 

वहीं, मानचित्रकार एवं प्रारूपकार समेत अन्य पदों के लिए 30 नवंबर 2026 से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की योजना है।

 

दिसंबर में 450 पदों पर भर्ती की तैयारी

नवंबर के बाद दिसंबर महीने में भी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। आयोग की योजना के अनुसार, दिसंबर के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में विभिन्न विभागों के लगभग 450 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है।

 

इस तरह नवंबर और दिसंबर के दौरान अलग-अलग विभागों में समूह-ग के करीब एक हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

 

1694 वर्दीधारी सिपाही पदों पर दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही (समूह-ग) के 1694 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।

 

पहला चरण – शारीरिक दक्षता परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। इस चरण में निर्धारित शारीरिक मानकों और दक्षता संबंधी परीक्षणों के आधार पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।

 

दूसरा चरण – लिखित प्रतियोगी परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग द्वारा यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

 

शारीरिक परीक्षा में इन मानकों पर होगा मूल्यांकन

वर्दीधारी सिपाही भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। इसमें मुख्य रूप से लंबाई, सीने की माप (जहां लागू हो) और शारीरिक दक्षता से जुड़े परीक्षण शामिल होंगे।

 

पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक अलग-अलग निर्धारित किए जाएंगे। इनकी विस्तृत जानकारी संबंधित भर्ती नियमावली और आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होगी।

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अभी से शुरू करें तैयारी

उत्तराखण्ड में लगातार सामने आ रही इन भर्तियों को देखते हुए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी पर भी ध्यान दें।

 

भर्ती से संबंधित आवेदन की तिथि, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली अधिसूचनाओं को नियमित रूप से चेक करते रहें।

 

आधिकारिक वेबसाइट: https://sssc.uk.gov.in/

देहरादून : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आने वाले दिनों में समूह-ग के करीब एक हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। आयोग की ओर से अलग-अलग विभागों के रिक्त पदों के लिए नवंबर और दिसंबर…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। गुरुवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने विधिवत फीता काटकर मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर सड़क की स्वीकृति दिलाने के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबे अंतराल के बाद मार्ग को स्वीकृति मिलने से अब क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत है। इससे न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने मोटर मार्ग का निर्माण शुरू होने से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही में राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की अपेक्षा भी जताई।

इस दौरान घुडसाल की ग्राम प्रधान अनीता कंडारी, सैकोट ग्राम प्रधान मंजू रावत, जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, गुलाब बिष्ट, महिपाल रावत, प्रकाश डंडरियाल, नरेंद्र पंवार, शिशुपाल कंडारी, अनिल रावत, कल्याण रावत, संतोष गुसाईं, ताजवर रावत, महेंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, पूर्ण पंवार, गौर सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, पान सिंह राणा, प्रताप सिंह, सूरज रावत, चंद्रमोहन, रामचंद्र पंवार, भरत पंवार, अवतार बिष्ट आदि मौजूद रहे। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज, सहायक अभियंता उमेश धैर्य, अवर अभियंता लक्ष्मी कंडारी, प्रेम सिंह बिष्ट और बलवीर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। गुरुवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने विधिवत फीता काटकर मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने…

Read More
badhtauttarakhand

पैठाणी : जनपद के पैठाणी स्थित पौराणिक राहु मंदिर को उसकी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के अनुरूप भव्य स्वरूप देने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। मंदिर परिसर में पूर्व से मौजूद अव्यवस्थित संरचनाओं को हटाकर सुव्यवस्थित प्रांगण विकसित किया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं भी तैयार की गई हैं। मंदिर को पारंपरिक पौराणिक शैली में आकर्षक स्वरूप देने के साथ ही इसे धार्मिक तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

 

मंदिर के समग्र विकास को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा पूर्व में आयोजित बैठकों और स्थलीय निरीक्षणों में लिए गए निर्णयों के क्रम में उन्होंने आज पुनः मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक किए गए निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया तथा मंदिर समिति, स्थानीय ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राहु मंदिर का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि इसकी पौराणिक पहचान, पारंपरिक वास्तुशैली और धार्मिक गरिमा को केंद्र में रखकर इसे एक विशिष्ट तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने मंदिर में नवनिर्मित कक्षों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतीक्षालय, पूजा हॉल सहित अन्य कक्षों पर नाम पट्टिकाएं लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम तल पर बनाए गए पूजा कक्ष को शीघ्र व्यवस्थित करने तथा भवन के पीछे की दीवार पर पत्थर लगाने का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए वाटर प्यूरीफायर स्थापित करने और सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने मंदिर के प्रवेश द्वार को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने, रेलिंग का सौंदर्यीकरण करने, भवन की फिनिशिंग बेहतर बनाने तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों पर साइनेज और व्यू कटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा के साथ परिसर का सुंदर दृश्य भी मिल सके।

 

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और आध्यात्मिक वातावरण को और आकर्षक बनाने के लिए डेकोरेटिव पोल स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। इनमें इनबिल्ट साउंड सिस्टम लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से धार्मिक संगीत एवं भजन प्रसारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होगा। उन्होंने मंदिर की मूल संरचना और धार्मिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य मंदिर एवं परिसर स्थित अन्य मंदिरों की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने तथा विशेष रासायनिक प्रक्रिया से उनकी सफाई पुरातत्व विभाग के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। 

 

मंदिर विकास के दूसरे चरण में राहु शिला क्षेत्र को तीर्थाटन की दृष्टि से विकसित करने के साथ घाट का निर्माण, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर स्थित पुल में सुरक्षा जाली लगाने, राहु शिला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और पर्याप्त कूड़ेदान स्थापित करने जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मंदिर के पीछे किचन-कम-स्टोर का निर्माण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गई। मंदिर समिति की ओर से रखे गए इन सुझावों पर जिलाधिकारी ने सहमति जताते हुए कार्यों को समिति की आवश्यकताओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप आगे बढ़ाने की बात कही।

 

जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के साथ चर्चा के दौरान कहा कि मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के सुचारू संचालन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से पुजारियों का पंजीकरण कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि पैठाणी राहु मंदिर का व्यवस्थित एवं आकर्षक विकास क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इससे पैठाणी क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर भी विकसित होंगे। इस दिशा में स्थानीय लोगों, मंदिर समिति और व्यापार संघ के सुझावों को भी विकास कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है।

 

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं व्यापार संघ के सदस्यों ने पैठाणी बाजार में शौचालय और डंपिंग जोन विकसित करने के सुझाव भी रखे। जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण पर सहमति जताते हुए उसके नियमित संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य शिवचरण नौडियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद सिंह रावत, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, सहायक अभियंता जगदीश नेगी, नायब तहसीलदार सुदामा सिंह रावत सहित मंदिर समिति, व्यापार सभा के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

पैठाणी : जनपद के पैठाणी स्थित पौराणिक राहु मंदिर को उसकी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के अनुरूप भव्य स्वरूप देने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। मंदिर परिसर में पूर्व से मौजूद अव्यवस्थित संरचनाओं को हटाकर सुव्यवस्थित प्रांगण विकसित किया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के…

Read More
badhtauttarakhand

  • सलूड़-डुंग्रा में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू
  • गांव-गांव से निशाण लेकर पहुंचे देवी-देवता

गोपेश्वर (चमोली)। करीब चार दशक बाद आयोजित हो रहे सिद्धपीठ लाता भगवती मां नन्दा राणी देवरा को लेकर पूरे पैनखंडा क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल है। विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण की धरती सलूड़-डुंग्रा में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। मां नन्दा की देवरा यात्रा के गांव-गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया। देवरा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सलूड़-डुंग्रा पहुंच रहे हैं।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां नन्दा देवी गर्भगृह से देवरा यात्रा पर निकलीं। पहले पड़ाव सुभाईं गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मां नन्दा का भव्य स्वागत किया। यहां रातभर जागर गायन के साथ मुखौटा नृत्य हुआ। इसके बाद देवरा यात्रा दूसरे पड़ाव बड़ागांव के लिए रवाना हुई। रास्ते में रिंगी, तपोवन और ढाक के ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर मां नन्दा का स्वागत किया। बड़ागांव में भी पुष्पवर्षा के साथ देवरा यात्रा की अगवानी की गई। यहां देवभेंट के बाद रातभर जागर और मुखौटा नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं।

बुधवार देर शाम देवरा यात्रा मुख्य आयोजन स्थल सलूड़-डुंग्रा पहुंची। इस दौरान सुभाईं और बड़ागांव के देवी-देवता अपने निशाण के साथ यात्रा में शामिल हुए। सलूड़-डुंग्रा और डूंग्री-बरोसी के क्षेत्रपाल देवताओं के मंदिर परिसर पहुंचने पर सुप्पा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कौणी के भात और फाफर के लड्डू का भोग अर्पित किया गया। रात्रि में म्वर-म्वरीण मुखौटा नृत्य की प्रस्तुति हुई।

जागर और मुखौटा नृत्य रहेंगे आकर्षण

गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मुखौटा नृत्य आयोजित होंगे। रातभर मां नन्दा के जागर गायन के साथ गोपीचंद-राणी राधिका नृत्य की प्रस्तुति होगी। इस दौरान बड़ागांव और सुभाईं से पहुंचे ग्रामीणों का भंडारी थोक और कुंवर थोक की ओर से पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। शुक्रवार को मां नन्दा के सम्मुख श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। 21 नवंबर को मां नन्दा अष्टमी का मुख्य कार्यक्रम होगा। 22 नवंबर की सुबह फुरचेली नृत्य के साथ मां नन्दा श्रद्धालुओं को पुष्प प्रसाद वितरित करेंगी। इसके बाद चार दिवसीय प्रवास पूरा कर देवरा यात्रा अगले पड़ाव परसारी गांव के लिए रवाना होगी।

नई पीढ़ी तक पहुंचेगी धार्मिक विरासत

मां लाता नन्दा राणी देवरा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण के संयोजक डॉ. कुशल भंडारी ने कहा कि करीब 40 वर्षों बाद हो रहे इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे पैनखंडा में उत्साह है। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से संपर्क किया गया है। आयोजन के दौरान आईटीबीपी प्रथम वाहिनी की ओर से चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

सलूड़-डुंग्रा में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू गांव-गांव से निशाण लेकर पहुंचे देवी-देवता गोपेश्वर (चमोली)। करीब चार दशक बाद आयोजित हो रहे सिद्धपीठ लाता भगवती मां नन्दा राणी देवरा को लेकर पूरे पैनखंडा क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल है। विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण की धरती सलूड़-डुंग्रा में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो…

Read More
badhtauttarakhand

प्रेम संबंध खत्म करने के लिए महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार समेत जलाया, चार गिरफ्तार – badhtauttarakhand

प्रेम संबंध खत्म करने के लिए महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार समेत जलाया, चार गिरफ्तार – badhtauttarakhand

Read More