Headlines
badhtauttarakhand

  • होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और डीए देने के साथ 365 दिन रोजगार की मांग

देहरादून। होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और महंगाई भत्ता देने तथा सालभर रोजगार की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद सात कैबिनेट बैठकें गुजर गईं, लेकिन मामला कैबिनेट के सामने तक नहीं पहुंचा। इससे प्रदेशभर के पीआरडी जवानों में नाराजगी है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की दो सूत्रीय मांगों को लेकर 18 मार्च से देहरादून के एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। छह जुलाई को विभागीय मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपने के बाद उनके निर्देश पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने धरना स्थल पर संगठन से वार्ता की थी। इस दौरान मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद सात जुलाई को धरना स्थगित कर दिया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत ने बताया कि वार्ता के दौरान आश्वासन दिया गया था कि आगामी दो कैबिनेट बैठकों में मांगों को प्रस्तुत किया जाएगा, लेकिन सात बैठकें होने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ। संगठन की प्रमुख मांगों में पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता देना और वर्षभर 365 दिन नियमित रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।

पदाधिकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दो नवंबर को प्रेस वार्ता के माध्यम से घोषित की जाने वाली तिथि तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के पीआरडी जवान महाआक्रोश रैली निकालेंगे। इसके बाद व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव वीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर, जिला अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट, जिला महासचिव पवन किशोर बहुगुणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र नौगाई, उपाध्यक्ष योगेश सैनी और सह-सचिव भगत सिंह दानू सहित संगठन के  पदाधिकारी मौजूद रहे।

होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और डीए देने के साथ 365 दिन रोजगार की मांग देहरादून। होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन और महंगाई भत्ता देने तथा सालभर रोजगार की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि…

Read More
badhtauttarakhand

उत्तरकाशी : उत्तराखण्ड के गंगोत्री हिमालय स्थित केदारताल ट्रैक पर मौसम की अचानक करवट ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल दो हिस्सों में बंट गया। इनमें चार सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सात पर्यटक और एक गाइड अब भी लापता हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बिगड़ते मौसम के कारण राहत एवं बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को केदारताल क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया। देखते ही देखते ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई और हिमस्खलन के कारण ट्रैक का रास्ता बंद हो गया। इस दौरान ट्रैकिंग दल के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर फंस गए।

 

बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क होने के दौरान दल के सदस्यों ने कच्ची ढांग के आसपास सुरक्षित होने की सूचना दी थी। उन्होंने जल्द मदद पहुंचाने की अपील भी की थी। इसके बाद एजेंसी की ओर से पोर्टर और गाइड की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने करीब छह किलोमीटर तक बर्फ हटाकर रास्ता खोलने की कोशिश की, लेकिन आगे की परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण बनी रहीं।

 

चार लोगों को सुरक्षित निकाला, आठ की तलाश जारी

रेस्क्यू अभियान के दौरान कच्ची ढांग के पास फंसे चार सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, भोजखड़क से आगे गए सात पर्यटकों और उनके साथ मौजूद एक गाइड का अब तक पता नहीं चल पाया है। इन आठ लोगों की तलाश के लिए प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

 

NDRF और SDRF की टीमें संभाल रहीं मोर्चा

लापता लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह छह बजे उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम गंगोत्री के लिए रवाना हुई। अभियान में एसडीआरएफ के छह जवान, वन विभाग के दो कर्मचारी और ट्रेकिंग एजेंसी के सात सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

 

करीब 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर चल रहे इस अभियान में बर्फीले तूफान, कम तापमान और लगातार बदलते मौसम के कारण बचावकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

हेलीकॉप्टर से दो बार हुई हवाई रेकी, नहीं मिला सुराग

रविवार को मौसम में कुछ सुधार होने के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से केदारताल और भोजखड़क इलाके की दो बार हवाई निगरानी की गई। बर्फ की मोटी चादर से ढके पहाड़ी क्षेत्र में लापता लोगों या उनके टेंट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल सका।

 

एसडीआरएफ की गंगोत्री पोस्ट के जवानों ने पैदल रास्ते से भी घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी और रास्ते में हिमस्खलन के खतरे के कारण आगे बढ़ना संभव नहीं हो पाया।

 

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर खोज अभियान में विशेष पर्वतारोहण टीम को भी लगाया गया है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत ने हेलीकॉप्टर के जरिए क्षेत्र की निगरानी की।

 

NIM की माउंटेनियरिंग टीम भी रेस्क्यू में शामिल

रेस्क्यू अभियान को तेज करने के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय से विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड टीम को जरूरी उपकरणों के साथ रवाना किया गया है। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं के अनुसार, मौसम बार-बार खराब होने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

 

लापता आठ लोगों की तलाश के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की विशेषज्ञ पर्वतारोहण टीम की भी मदद ली जा रही है। टीम रविवार शाम हर्षिल पहुंच गई थी। मौसम अनुकूल रहने पर सोमवार को केदारताल क्षेत्र के लिए रवाना होने की योजना बनाई गई है।

 

सभी ट्रैकिंग रूट बंद, प्रशासन की नजर मौसम पर

केदारताल क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए केदारताल सहित अन्य ट्रैकिंग मार्गों को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल बचाव एजेंसियों की प्राथमिकता बर्फीले पहाड़ों में फंसे आठ लोगों तक पहुंचना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।

उत्तरकाशी : उत्तराखण्ड के गंगोत्री हिमालय स्थित केदारताल ट्रैक पर मौसम की अचानक करवट ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल दो हिस्सों में बंट गया। इनमें चार सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सात पर्यटक और एक गाइड अब भी लापता…

Read More
badhtauttarakhand

  • बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर जोर
  • बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। इस दौरान वे चमोली और रुद्रप्रयाग सहित विभिन्न सांगठनिक जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है।

अपने प्रवास के दौरान फणींद्रनाथ शर्मा ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की। सांगठनिक बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। बूथ स्तर पर सक्रियता, जनता से निरंतर संवाद और संगठन का विस्तार आगामी चुनाव की तैयारियों का प्रमुख आधार होना चाहिए।

शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वह मनगढ़ंत कहानियों के सहारे राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका है और उसे रचनात्मक ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया। शर्मा ने कहा कि पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग सहित धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय युवाओं को होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय और स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है।

प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, रघुवीर सिंह बिष्ट, सतीश लखेडा, चमोली के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बत्र्वाल, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, डीसीबी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला प्रभारी संपत सिंह रावत, सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

 

बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर जोर बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। इस दौरान वे…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड के चंपावत जिले की रहने वाली 17 वर्षीय माया कांडपाल ने अपने अदम्य साहस और बहादुरी से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी दो सहेलियों को नदी के तेज बहाव में डूबने से बचाने वाली माया को वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करेंगे।

 

माया कांडपाल ने अगस्त 2025 में अपनी जान की परवाह किए बिना जो साहस दिखाया था, वह आज दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गया है। उनकी बहादुरी के साथ-साथ पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन ने भी उन्हें खास पहचान दिलाई है।

 

सहेलियों को नदी में बहता देख माया ने लगा दी छलांग

चंपावत विकासखंड के घुरचुम गांव निवासी माया कांडपाल के साथ यह घटना 5 अगस्त 2025 को हुई थी। उस समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते कई सड़कों पर भूस्खलन के कारण आवागमन बाधित था। इसके बावजूद माया अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा देने स्कूल जा रही थीं।

 

इसी दौरान रास्ते में नदी पार करते समय तेज पानी के बहाव में उनकी दो सहेलियां कोमल और आरती बहने लगीं। दोनों को मुश्किल में देखकर माया ने एक पल की भी देरी नहीं की और अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी में छलांग लगा दी।

 

काफी मशक्कत के बाद माया ने दोनों सहेलियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। इस दौरान उन्हें खुद भी चोटें आईं और तेज बहाव में उनकी चप्पलें तक बह गईं। हालांकि, अपनी सहेलियों की जान बचाने के बाद भी माया का हौसला कम नहीं हुआ।

 

सहेलियों को बचाने के बाद देने पहुंचीं परीक्षा

माया के साहस की सबसे खास बात यह रही कि दो छात्राओं की जान बचाने के बाद वह स्कूल पहुंचीं और अपनी परीक्षा भी दी। विपरीत परिस्थितियों में उनकी सूझबूझ, हिम्मत और जिम्मेदारी की भावना की जमकर सराहना हुई।

 

माया ने जिस तरह अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाई, उसने साबित कर दिया कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता।

 

पढ़ाई में भी माया ने हासिल किए 86.6 प्रतिशत अंक

माया कांडपाल ने केवल बहादुरी के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।

 

उनके साहसिक कार्य और उपलब्धियों को देखते हुए जिला स्तरीय चयन समिति ने उनके नाम की संस्तुति की। इसके बाद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

देहरादून : उत्तराखण्ड के चंपावत जिले की रहने वाली 17 वर्षीय माया कांडपाल ने अपने अदम्य साहस और बहादुरी से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी दो सहेलियों को नदी के तेज बहाव में डूबने से बचाने वाली माया को वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए अंजली बिष्ट को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान 2024–25’ से सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को कोटद्वार स्थित टी.सी.जी. पब्लिक स्कूल में न्यूज़ चैनल Discover Uttarakhand 24 News की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण रहीं। उनके करकमलों से अंजली बिष्ट को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके प्रयासों की सराहना की।

समारोह में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की उन प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना रहा, जिन्होंने अपने कार्यों और समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है।

कोटद्वार : कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए अंजली बिष्ट को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान 2024–25’ से सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को कोटद्वार स्थित टी.सी.जी. पब्लिक स्कूल में न्यूज़ चैनल Discover Uttarakhand 24 News की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम…

Read More
badhtauttarakhand

चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को शनिवार को इस पर्यटन सीजन के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया। हिमालय की गोद में स्थित इस अद्वितीय घाटी को इस वर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोला गया था। करीब पांच महीने तक खुली रहने वाली घाटी में इस सीजन रिकॉर्ड 35,261 पर्यटक पहुंचे, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन फूलों की घाटी का दीदार करने वाले कुल 35,261 पर्यटकों में 34,996 भारतीय और 265 विदेशी सैलानी शामिल रहे। भारतीय पर्यटकों में 21,306 पुरुष, 8,604 महिलाएं, 18 वर्ष से अधिक आयु के 4,431 विद्यार्थी एवं शोधकर्ता तथा 12 वर्ष से अधिक आयु के 124 बच्चे रहे। इसके अलावा 531 वृद्ध पर्यटकों ने भी घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। विदेशी पर्यटकों में 127 पुरुष और 138 महिलाएं शामिल थीं।

पर्यटकों की इस आवाजाही से वन विभाग को कुल 67 लाख 7 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी को एक दिन के लिए एहतियातन बंद रखा गया था। इसके बावजूद इस सीजन पर्यटकों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

फूलों की घाटी अपनी रंग-बिरंगी फूलों की सैकड़ों प्रजातियों, दुर्लभ वनस्पतियों, समृद्ध जैव विविधता और विशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस वर्ष रिकॉर्ड पर्यटक आवक ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर घाटी की लोकप्रियता और आकर्षण को रेखांकित किया है।

चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को शनिवार को इस पर्यटन सीजन के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया। हिमालय की गोद में स्थित इस अद्वितीय घाटी को इस वर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोला गया था। करीब पांच महीने तक खुली रहने वाली घाटी में इस सीजन रिकॉर्ड 35,261 पर्यटक…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का औपचारिक अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की पहचान को नया स्वरूप देना मात्र प्रतीकों और वर्दी का बदलाव नहीं, बल्कि पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल आदर्शों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए प्रतीक गौरव के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी एहसास कराते हैं। इस नई पहचान का असली सम्मान तभी होगा जब हर नागरिक को पुलिस के व्यवहार में संवेदनशीलता, कार्यप्रणाली में दक्षता और कार्रवाई में निष्पक्षता दिखाई दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। उत्तराखण्ड पुलिस को भी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, अधिक प्रशिक्षित, दक्ष और सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस का नया ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और साहस का संदेश देता है। हर अधिकारी और जवान को इन आदर्शों को अपने आचरण में अपनाना होगा। वर्दी का सम्मान आचरण से और जनता का विश्वास सेवा से मजबूत होता है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर इन गौरव चिह्नों का अनावरण विशेष महत्व रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री और राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। यह अवसर राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि आगामी 6 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से अलंकृत किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस जवान नई सेरेमोनियल वर्दी में परेड में शामिल होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखण्ड पुलिस अपनी नई पहचान के साथ जनसेवा, अनुशासन, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के नए मानक स्थापित करेगी।

नए गौरव चिह्नों की विशेषताएं

नए प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ, ‘सत्यमेव जयते’, स्वर्णिम लॉरेल रीथ, हिमालय और नदी को शामिल किया गया है। ये राष्ट्रीय गौरव, सत्य, न्याय, उत्कृष्टता और उत्तराखण्ड की भौगोलिक पहचान को दर्शाते हैं।

पूर्व में प्रचलित तीन रंगों वाले क्षैतिज ध्वज की जगह अब गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि वाला नया ध्वज अपनाया गया है। इसमें मध्य में नया पुलिस प्रतीक चिह्न तथा लाल और स्वर्णिम किनारे शामिल हैं।

फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया और क्रेस्ट को भी नए प्रतीक चिह्न के अनुरूप बदला गया है। पारंपरिक खाकी परिधान के साथ बहुरंगी सेरेमोनियल सैश, अलंकरण और विशिष्ट परेड साज-सज्जा को जोड़कर सेरेमोनियल वर्दी को नया रूप दिया गया है।

उत्तराखण्ड पुलिस का ध्वज पहले 4 अप्रैल 2008 को अनावरण किया गया था। बदलती चुनौतियों और बढ़ते दायित्वों को ध्यान में रखते हुए नए गौरव चिह्नों को तैयार किया गया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर 2026 को अनुमोदन दिया था।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का औपचारिक अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए…

Read More
badhtauttarakhand

  • संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर एमएससी के छात्र जुटा रहे शोध संबंधी जानकारियां

गोपेश्वर (चमोली)। हिमालय का निर्माण कैसे हुआ, पहाड़ों की संरचना में समय के साथ किस तरह बदलाव आते हैं और भूगर्भीय हलचलें मानव जीवन व पर्यावरण को कैसे प्रभावित करती हैं, इन सवालों के जवाब अब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के विद्यार्थी किताबों के बजाय धरातल पर तलाश रहे हैं। भूगर्भ विज्ञान विभाग के एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का दल इन दिनों चमोली से जोशीमठ के बीच विभिन्न संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर हिमालय की भूगर्भीय संरचना और पर्वत निर्माण की प्रक्रिया का अध्ययन कर रहा है।

फील्ड स्टडी के दौरान विद्यार्थी चट्टानों की बनावट, पर्वतों की संरचना और भूगर्भीय बदलावों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इस क्षेत्र में धरती के भीतर होने वाली हलचलों और उनके प्रभावों को समझना अध्ययन का प्रमुख हिस्सा है। विद्यार्थी यह भी जानने का प्रयास कर रहे हैं कि भूगर्भीय गतिविधियां पहाड़ों की स्थिरता, पर्यावरण और मानव जीवन को किस तरह प्रभावित करती हैं। स्थलीय निरीक्षण से उन्हें शोध के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल रही हैं।

छात्रा मीनाक्षी के अनुसार, कक्षाओं में पढ़े गए सिद्धांतों को पहाड़ों और चट्टानों के बीच प्रत्यक्ष देखना उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव है। इससे हिमालय की संरचना और भूगर्भीय प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिल रही है।

भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने बताया कि भूगर्भ विज्ञान को केवल सैद्धांतिक पढ़ाई से पूरी तरह नहीं समझा जा सकता। इसके लिए फील्ड विजिट और स्थलीय निरीक्षण जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर हिमालय के निर्माण और उसकी भूगर्भीय संरचना की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के आपसी टकराव, उनकी गति और उससे पैदा होने वाली भूगर्भीय गतिविधियों के बारे में भी विद्यार्थियों को समझाया जा रहा है। साथ ही इन प्रक्रियाओं का पर्वतीय क्षेत्रों की स्थिरता, पर्यावरण और मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन कराया जा रहा है।

संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर एमएससी के छात्र जुटा रहे शोध संबंधी जानकारियां गोपेश्वर (चमोली)। हिमालय का निर्माण कैसे हुआ, पहाड़ों की संरचना में समय के साथ किस तरह बदलाव आते हैं और भूगर्भीय हलचलें मानव जीवन व पर्यावरण को कैसे प्रभावित करती हैं, इन सवालों के जवाब अब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के विद्यार्थी…

Read More
badhtauttarakhand

  • प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग पदों और आउटसोर्सिंग के मुद्दों पर हुई चर्चा
  • कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति इम्प्लाइज फेडरेशन की जिला शाखा चमोली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रविवार को अंबेडकर भवन गोपेश्वर में पौड़ी गढ़वाल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष मांगे राम मौर्य की देखरेख में आयोजित बैठक में भरत कोठियाल को फेडरेशन का जिलाध्यक्ष और कुंवर सिंह रावत को महासचिव चुना गया।

बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने, आउटसोर्सिंग, रोस्टर प्रणाली और निजीकरण के मुद्दे उठाते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं के चलते कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत बताई।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में हरीश टम्टा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना आगरी और प्रकाश टम्टा को उपाध्यक्ष, बद्री कोहली को कोषाध्यक्ष, सुरेश राज को मीडिया प्रभारी और जगत राम को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत कोठियाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कर्मचारी हितों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने तथा संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान दिनेश शाह, रोमेश शाह, पीएल बैछवाल, जीएल आर्य, जगदीश टम्टा, हरीश कुमार, कैलाश चन्द्रवाल, धनी आगरी, बलवंत राम शिवानी, जेएस रडवाल समेत जनपद के शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग पदों और आउटसोर्सिंग के मुद्दों पर हुई चर्चा कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का संकल्प गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति इम्प्लाइज फेडरेशन की जिला शाखा चमोली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रविवार को अंबेडकर भवन गोपेश्वर में पौड़ी गढ़वाल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष मांगे राम मौर्य की देखरेख…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से रेस्क्यू कर लिया गया है। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन रास्तों के बीच कई घंटे चले संयुक्त अभियान के बाद रेस्क्यू टीमों ने सभी शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद सभी पार्थिव शरीरों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।

हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया जा रहा था। दुर्घटनास्थल ऊंचाई वाले दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण रेस्क्यू टीमों को शवों तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहाड़ी रास्तों की कठिन बनावट और विषम परिस्थितियों के बावजूद बचाव दलों ने अभियान जारी रखा। भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (एनडीआरएफ), पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी रहीं।

रेस्क्यू टीमों के जवान पैदल ही कठिन पहाड़ी रास्तों से घटनास्थल तक पहुंचे। इसके बाद सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। यहां से शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोशीमठ लाया गया। अस्पताल में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी हेलीपैड पहुंचाया गया। एनटीपीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी छह पार्थिव शरीरों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेज दिया गया है। वहां आगे की आवश्यक चिकित्सकीय एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

इस हादसे के बाद दुर्गम क्षेत्र में चलाया गया रेस्क्यू अभियान सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती रहा। सेना से लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ अभियान को अंजाम दिया। सभी छह शवों को घटनास्थल से निकालकर सड़क मार्ग और फिर हवाई मार्ग से ऋषिकेश पहुंचाने के साथ बचाव अभियान का यह महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से रेस्क्यू कर लिया गया है। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन रास्तों के बीच कई घंटे चले संयुक्त अभियान के बाद रेस्क्यू टीमों ने सभी शवों को सड़क मार्ग तक…

Read More