Headlines
रेड अलर्ट के चलते केदारनाथ धाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, मौसम सामान्य होने पर फिर शुरू होगी यात्रा

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर को जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।

जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने बताया कि देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा आज 26 सितंबर दोपहर से कल 27 सितंबर तक के लिए स्थगित की गई है।

उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा आज दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित रहेगी। सभी सेक्टर अधिकारी, यात्रा मार्ग के समस्त चेक पोस्ट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौसम सामान्य होने के उपरांत यात्रा को पुनः प्रारंभ किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर को जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने बताया कि देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा…

Read More
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तरकाशी । जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों एवं मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन एवं स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

उत्तरकाशी । जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद…

Read More
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या, ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट

हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज जनपद हरिद्वार स्थित चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। उन्होंने जनपद हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फेरुपुर न्याय पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र चांदपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय में माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, तेजस्विनी किट, रोजगार किट, पोषण किट सहित विभिन्न लाभकारी किट वितरित की गईं। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा बहनों को सम्मानित किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं।

कहा कि हमारी आंगनबाड़ी बहनें सरकार और लाभार्थी परिवारों के बीच महत्वपूर्ण दायित्व निभाती हैं। उनके समर्पण और मेहनत से योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। उनके उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित और सम्मानित करना सरकार की प्राथमिकता है।

हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज जनपद हरिद्वार स्थित चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। उन्होंने जनपद हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फेरुपुर न्याय पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र चांदपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय में माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया।…

Read More
सेवा संकल्प अभियान–2026 में युवाओं की भागीदारी से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

हरिद्वार। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल (हरिद्वार) में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान–2026” कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जनभागीदारी, सेवा एवं नवाचार के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार की क्षमता है, जिसे सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए प्रत्येक युवा को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “जनभागीदारी से जनकल्याण और विकसित भारत @2047” के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से विकास की गति को और मजबूत किया जा सकता है।

श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना, कौशल और नवाचार की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

हरिद्वार। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल (हरिद्वार) में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान–2026” कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जनभागीदारी, सेवा एवं नवाचार के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति…

Read More
मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, दाखिल-खारिज एवं विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों के निर्गमन में स्थलीय सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश

हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचनाओं से संज्ञान में आया है कि लेखपाल / पटवारी द्वारा दाखिल-खारिज संबंधी तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों, यथा जाति प्रमाण पत्र स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आर्थिक रूप से वामजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र आदि के कतिपय प्रकरणों में अपेक्षित स्थलीय सत्यापन किए बिना ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जा रही है। इस प्रकार की प्रक्रिया से न केवल गलत दाखिल-खारिज होने की संभावना रहती है, बल्कि भूमि संबंधी विवादों एवं अनियमितताओं को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसी प्रकार, प्रमाण-पत्रों के संबंध में समुचित स्थलीय सत्यापन के अभाव में अपात्र व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र निर्गत होने तथा फर्जी प्रमाण-पत्र बनाए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जनपद ऊधमसिंह नगर में ऐसे कुछ प्रकरण संज्ञान में आए हैं।

अतः सभी जनपदों में इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि दाखिल-खारिज के मामलों तथा ऐसे प्रमाण-पत्रों, जिनमें आवेदक की वास्तविक स्थिति / निवास/आय/परिवार अथवा अन्य तथ्यों का भौतिक सत्यापन आवश्यक है, में संबंधित लेखपाल / पटवारी द्वारा अनिवार्य रूप से मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन किया जाए।

स्थलीय सत्यापन को मात्र औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए उसकी डिजिटल रूप से सत्यापन योग्य प्रमाणिकता भी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इसके लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा मौके से फोटोग्राफ लिए जाने तथा उन्हें संबंधित प्रकरण की पत्रावली/ऑनलाइन आवेदन से संबद्ध किए जाने की व्यवस्था की जाए। फोटोग्राफ में यथासंभव स्थल की पहचान स्पष्ट हो तथा फोटो लिए जाने की तिथि एवं समय भी उपलब्ध रहे।

उन्होंने भविष्य में ऐसी व्यवस्था विकसित किए जाने की दिशा में भी कार्यवाही की जाए, जिसमें स्थलीय निरीक्षण के समय GPS/Geo-coordinates अथवा अन्य तकनीकी माध्यम से निरीक्षण स्थल की वास्तविक स्थिति का सत्यापन संभय हो सके, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित कर्मचारी द्वारा वास्तव में मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है।

हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचनाओं से संज्ञान में आया है कि लेखपाल / पटवारी द्वारा दाखिल-खारिज संबंधी तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों, यथा जाति प्रमाण पत्र स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आर्थिक रूप से वामजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र आदि…

Read More
रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने सेवा के विविध आयामों के साथ मनाया विशेष दिवस, 110 विशेष बच्चों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग, तीन रक्तदान शिविरों में सौ से अधिक यूनिट रक्त संग्रह एवं मेधावी मेडिकल छात्रा को दी आर्थिक सहायता

रुड़की । रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन द्वारा सेवा,संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय बधिरजन सप्ताह के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा लगभग 110 मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

इस आयोजन का उद्देश्य विशेष बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव, सहभागिता एवं समानता का संदेश देना था।इसी क्रम में “रक्तदान-महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन द्वारा पृथ्वीराज इंडस्ट्रीज,क्लीना इंडस्ट्रीज एवं आईएमएस रुड़की में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।इन शिविरों में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए रक्तदाताओं द्वारा सौ से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया,जिसे विभिन्न ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया गया।

क्लब ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का ऐसा माध्यम है,जिसमें एक व्यक्ति का छोटा-सा योगदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में भी क्लब ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली मेधावी छात्रा मिस्बाह,जो सरकारी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं और अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर रही हैं,जिनको उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।यह सहायता रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रीटा कालरा के करकमलों द्वारा क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान की गई।रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि क्लब का प्रयास सेवा को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर समाज की अलग-अलग आवश्यकताओं से जोड़ना है।विशेष बच्चों के साथ समय बिताना हमें समावेशिता और संवेदनशीलता का महत्व समझाता है।रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम बनता है और किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग करना उसके साथ-साथ समाज के भविष्य में निवेश है। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना से ही एक ही दिन में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना संभव हुआ है।इस अवसर पर क्लब के सचिव रोटेरियन अरपित अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक गुप्ता,रोटेरियन रवि प्रकाश,हेमंत अरोड़ा, राजेश गुप्ता,कैनेथ सैमुअल,संजीव कौशल,सुधीर चौधरी, गौरव गिरी,डॉ० मधुलिका,डॉ०विपुल, रमेश रावल,अभिषेक चंद्रा,राम अग्रवाल,श्वेता,अक्षरा, नेहा,हिमांशु पुंडीर सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं सहयोगीगण मौजूद रहे।क्लब के सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा,समावेशिता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

रुड़की । रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन द्वारा सेवा,संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय बधिरजन सप्ताह के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा लगभग 110 मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष बच्चों…

Read More
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील पेगोवाल ने किया अभिनंदन

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

सुशील पेगोवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन एवं कार्यकर्ता लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प से है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

सुशील पेगोवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को गति मिलने की बात कही।

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। सुशील पेगोवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की…

Read More
बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

भगवानपुर। आज बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि यह आयोजन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक सेवा काल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ना है।प्रत्येक नागरिक को यह एहसास करना है कि यह देश मेरा है और इसे स्वच्छ,स्वस्थ, समर्थ,संस्कारित, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर बनाना भी मेरा कर्तव्य है।

इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अल्फिया कक्षा 11
द्वितीय स्थान शबाना कक्षा 12
तृतीय स्थान सोफिया कक्षा 9

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इल्मा रानी कक्षा 12
द्वितीय स्थान सना कक्षा 10
तृतीय स्थान नूरी खातून कक्षा 10
ने प्राप्त किया।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन कल्पना सैनी, डॉ विजय त्यागी एवं नेत्रपाल ने किया।कार्यक्रम का सफल,सहज एवं सुंदर संचालन रजत बहुखंडी ने किया। इस अवसर पर संजय पाल, अनुदीप, रितु वर्मा, अर्चना पाल,निधि कु तनु,कु सारीन तथा सैयद त्यागी आदि उपस्थित रहे।

भगवानपुर। आज बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि यह आयोजन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया जा…

Read More
देहरादून: रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु डीएम की पहल; 10 बच्चों के उपचार को जिला प्रशासन ने दिए रू0 9.60 लाख, अब तक 32 बच्चों का चिन्हीकरण, 22 बच्चों का आरबीएसके के तहत चल रहा उपचार

देहरादून। जिले में दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल प्रक्रिया, आर्थिक सहायता एवं चिकित्सकीय प्रगति की स्वयं नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत जनपद में अब तक 32 बच्चों का चिन्हीकरण किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार आरबीएसके के अंतर्गत किया जा रहा है, जबकि 10 ऐसे बच्चे चिन्हित किए गए हैं, जो आरबीएसके के दायरे में नहीं आते हैं। इन 10 बच्चों के उपचार के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएसआर फंड से रू0 9.60 लाख की धनराशि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से बच्चों का उपचार कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन के सहयोग से प्रेमनगर निवासी 10 वर्षीय उमेश, बैराज निवासी 13 वर्षीय आयशा, डोईवाला निवासी 9 वर्षीय वंशिका, रायपुर निवासी 2 वर्षीय अक्ष, मेहूवाला निवासी 3 वर्षीय आरिस, मांडूवाला निवासी 15 वर्षीय बाबू एवं प्रदीप, मांडूवाला निवासी 20 वर्षीय रंजीत, डोईवाला निवासी 5 वर्षीय शमशाद तथा जोगीवाला निवासी 5 वर्षीय दिव्यांश का उपचार कराया गया है। इनमें कई बच्चों की सर्जरी के साथ-साथ लंबे समय तक नियमित चिकित्सकीय पर्यवेक्षण की आवश्यकता है।

गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित ऐसे बच्चे, जिनके अभिभावक महंगे उपचार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं तथा जिन्हें सर्जरी अथवा लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता है, उनका उपचार देश के विभिन्न विशेषज्ञ एवं उच्च चिकित्सा सुविधाओं से युक्त संस्थानों में कराया जा रहा है। रेयर डिजीज के उपचार में कई बार अत्यधिक व्यय होने के साथ उपचार की अवधि भी लंबी होती है। ऐसे में उपचार को निरंतर बनाए रखने के लिए समयबद्ध आर्थिक एवं प्रशासनिक सहयोग आवश्यक है। डीएम द्वारा आवश्यकता के अनुसार सीएसआर फंड के साथ-साथ राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आर्थिक कारणों से किसी भी बच्चे का उपचार बाधित न हो।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र बच्चे के उपचार में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति, चिकित्सकीय रेफरल, अनुमोदन तथा वित्तीय सहायता से संबंधित सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि बच्चों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि आरबीएसके योजना के अंतर्गत उपलब्ध सहायता के बाद भी किसी बच्चे के उपचार के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होती है, तो जिला प्रशासन द्वारा राइफल क्लब फंड से आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि “आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए।”
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को सभी चिन्हित बच्चों के प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा उनके अभिभावकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रत्येक बच्चे के उपचार की वर्तमान स्थिति, चिकित्सकीय प्रगति, रेफरल प्रक्रिया, आर्थिक सहायता की उपलब्धता तथा उपचार से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी बच्चे के उपचार में प्रशासनिक अथवा वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने जिले में रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा उपचार एवं आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।

देहरादून। जिले में दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल प्रक्रिया, आर्थिक सहायता एवं चिकित्सकीय प्रगति की स्वयं नियमित मॉनिटरिंग की…

Read More
बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला

बहादराबाद । बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला।

घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। बदमाश की पहचान मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। उसके फरार साथी की धरपकड़ के लिए जिले भर में कांबिंग चल रही है।

करीब एक सप्ताह पहले शांतरशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। हत्याकांड के शूटरों से शुक्रवार आधी रात बहादराबाद और दौलतपुर के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल मुदस्सिर निवासी कोतवाली देहात सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जिला अस्पताल में पूछताछ की है। हत्या की वजह, साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बहादराबाद । बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल पहुंचाया।…

Read More