Home » नागरिक पुलिस, अभिसूचना, पीएसी-आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में होगी नियुक्ति। 18 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा। देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का अवसर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 200 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 85/उ०अ० से०च०आ०/2026 के अनुसार उत्तराखंड पुलिस विभाग और आबकारी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पांच श्रेणियों में होगी भर्ती आयोग के विज्ञापन के अनुसार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है: पद का नाम पदों की संख्या उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) 93 उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष/महिला) 19 प्लाटून कमांडर (पुरुष), पीएसी/आईआरबी 81 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 5 उप आबकारी निरीक्षक 2 कुल 200 इनमें 198 पद उत्तराखंड पुलिस विभाग के अंतर्गत और दो पद आबकारी विभाग के अंतर्गत हैं। दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025, यथासंशोधित 2026 के प्रावधानों के अनुसार होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग की ओर से 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 18 अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान हाईस्कूल प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करनी होगी। नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने आरक्षण से संबंधित श्रेणी एवं उपश्रेणी के प्रमाणपत्र और पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा, जहां लागू हो। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 4 जनवरी से 6 जनवरी 2027 तक का समय निर्धारित किया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दिए गए पात्रता मानकों, शारीरिक मापदंडों, आरक्षण व्यवस्था और अन्य शर्तों का विस्तृत अध्ययन करने की सलाह दी गई है। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां विज्ञापन जारी होने की तिथि : 25 नवंबर 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1 दिसंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2026 आवेदन संशोधन अवधि : 4 से 6 जनवरी 2027 लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 18 अप्रैल 2027 आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी है।

  • नागरिक पुलिस, अभिसूचना, पीएसी-आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में होगी नियुक्ति।
  • 18 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा।

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का अवसर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 200 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

आयोग की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 85/उ०अ० से०च०आ०/2026 के अनुसार उत्तराखंड पुलिस विभाग और आबकारी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

पांच श्रेणियों में होगी भर्ती

आयोग के विज्ञापन के अनुसार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम पदों की संख्या

  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) 93
  • उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष/महिला) 19
  • प्लाटून कमांडर (पुरुष), पीएसी/आईआरबी 81
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 5
  • उप आबकारी निरीक्षक 2
  • कुल 200

इनमें 198 पद उत्तराखंड पुलिस विभाग के अंतर्गत और दो पद आबकारी विभाग के अंतर्गत हैं।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025, यथासंशोधित 2026 के प्रावधानों के अनुसार होगी।

शारीरिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग की ओर से 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 18 अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है।

आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान हाईस्कूल प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करनी होगी। नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने आरक्षण से संबंधित श्रेणी एवं उपश्रेणी के प्रमाणपत्र और पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा, जहां लागू हो।

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 4 जनवरी से 6 जनवरी 2027 तक का समय निर्धारित किया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दिए गए पात्रता मानकों, शारीरिक मापदंडों, आरक्षण व्यवस्था और अन्य शर्तों का विस्तृत अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि : 25 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1 दिसंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2026
  • आवेदन संशोधन अवधि : 4 से 6 जनवरी 2027
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 18 अप्रैल 2027

आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी है।

badhtauttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *