Headlines
badhtauttarakhand

 

  • गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल
  • मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गईः-

01: कोतवाली ऋषिकेश

02 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ 01 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-11-2026 को चैकिंग के दौरान झुग्गी बस्ती चन्द्रभागा नदी के पास से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता सबरी देवी को 02 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-580/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता

सबरी देवी पत्नी विजय साहनी निवासी मायाकुंड झुग्गी बस्ती, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष।

बरामदगी: 02 किलो 790 ग्राम गांजा

02: कोतवाली विकासनगर

01 नशा तस्कर को 464 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 05-11-26 को भोजावाला क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-एजेड-4776 को चैक करने पर कार सवार अभियुक्त प्रदीप उर्फ सोनू के कब्जे से 464 ग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 347/2026 धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त चरस वह मिर्जापुर के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाया था, जिसे वो देहरादून के स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

प्रदीप उर्फ सोनू पुत्र मीर सिंह निवासी भोजावला थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष

बरामदगी:-

01- 464 ग्राम अवैध चरस
02- मादक पदार्थो की तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्वीफ्ट कार संख्या: यू0के0-07- एजेड-4776

आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-

1- मु0अ0स0- 19/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर, देहरादून

 

  गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि ………..

 

 

The post उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि appeared first on badhtauttarakhand.

देहरादून : उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि ………..     The post उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि appeared first on badhtauttarakhand.

Read More
badhtauttarakhand

आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत – badhtauttarakhand

आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार – badhtauttarakhand

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान – badhtauttarakhand

उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान – badhtauttarakhand

Read More

केदारनाथ : जनपद रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 11 नवम्बर (बुधवार) को प्रातः 08:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुरूप शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा का विधिवत समापन हो गया है।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज तड़के प्रातः 04:00 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारम्भ कर दी गई थी। निर्धारित धार्मिक परम्पराओं के अनुसार समस्त पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। इसके पश्चात प्रातः 08:30 बजे शुभ मुहूर्त में मन्दिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर पूरा केदारनाथ धाम भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा केदार के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। 

कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर अध्यक्ष बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति हेमन्त द्विवेदी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति सोहन सिंह रागड़, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अवनी तिवारी, चौकी प्रभारी केदारनाथ मुकेश डिमरी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, तीर्थ पुरोहितगण, हक-हकूकधारी एवं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की डोली के धाम से प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से बाबा केदार के जयकारे लगाते हुए डोली को विदाई दी और अधिकांश श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम से डोली के साथ-साथ प्रस्थान किया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 11 नवम्बर को बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली का प्रथम रात्रि प्रवास रामपुर में रहेगा। इसके पश्चात 12 नवम्बर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा 13 नवम्बर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां धार्मिक परम्पराओं एवं विधि-विधान के अनुसार भगवान श्री केदारनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना प्रारम्भ होगी।

शीतकाल के आगामी छः माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ में सम्पन्न होंगे। इस अवधि में श्रद्धालुजन ऊखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की गोद में स्थित इस पावन धाम में शीतकालीन विराम प्रारम्भ हो गया है। अब अगले बरस 2027 में आगामी ग्रीष्मकाल में पुनः बाबा केदार के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का शुभारम्भ होगा।

केदारनाथ : जनपद रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 11 नवम्बर (बुधवार) को प्रातः 08:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुरूप शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा का विधिवत समापन हो…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के विकास को नई रफ्तार देने और राज्य की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर रेखांकित करने के लिए आयोजित राज्योत्सव में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड को विकसित भारत की यात्रा का अहम केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का पहला पड़ाव उत्तराखंड बनने जा रहा है। राज्य के 26वें स्थापना दिवस समारोह से पहले परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में गृह मंत्री ने 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने धामी सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए निवेश, रोजगार, आधारभूत ढांचे सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को राज्य की प्रगति का आधार बताया।

अमित शाह ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की विकास यात्रा को तीन शब्दों में परिभाषित किया- गौरव, सिद्धि और संकल्प। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गठन का गौरव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई सिद्धियां हासिल कर रहा है। वहीं, देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण का संरक्षण भविष्य का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभाने जा रहा है।

विकास के आंकड़ों से बताई बदलते उत्तराखंड की तस्वीर

गृह मंत्री ने राज्य की आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2022 की तुलना में उत्तराखंड की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 50 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2023 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड ने कम समय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

यूसीसी और नकल विरोधी कानून को बताया बड़ी उपलब्धि

अमित शाह ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और सख्त नकल विरोधी कानून को देश के लिए उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने सबसे पहले यूसीसी को धरातल पर उतारकर नई पहल की है और अब देश के 15 राज्य भी इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नकल विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और अतिरिक्त खर्च के सरकारी नौकरियां मिली हैं। धर्मांतरण विरोधी कानून को भी उन्होंने राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीमांत क्षेत्रों से लेकर कनेक्टिविटी तक विकास का खाका

गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन और केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे जैसी परियोजनाएं उत्तराखंड की तस्वीर बदलने जा रही हैं। उन्होंने सौंग, जमरानी और किसाऊ बांध परियोजनाओं को भी राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण, सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण और तीन लाख से अधिक लखपति दीदियों की उपलब्धि का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पहले की सरकारों ने चीन के डर से सीमांत क्षेत्रों के विकास को बाधित किया, लेकिन अब केंद्र सरकार ने सीमावर्ती गांवों तक विकास पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा नीति में आए बदलाव को भी रेखांकित किया।

धामी के नेतृत्व को सराहा, उपलब्धियों का रखा रिपोर्ट कार्ड

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तराखंड की जीएसडीपी लगभग 3 लाख 82 हजार करोड़ रुपये, प्रति व्यक्ति आय करीब 2 लाख 74 हजार रुपये और आर्थिक वृद्धि दर 7.23 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 25 प्रतिशत से अधिक है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में प्रथम स्थान, खनन क्षेत्र में सुधारों के लिए 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार और पर्यटन एवं फिल्म निर्माण के क्षेत्र में मिले राष्ट्रीय सम्मानों को भी उन्होंने राज्य की उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर मिलने को पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए भी काम कर रही है।

सम्मान और विकास परियोजनाओं से सजा राज्योत्सव

राज्योत्सव समारोह में अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, विभिन्न विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में राज्य के विकास में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित कर सरकार ने प्रदेश की प्रतिभाओं और उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

कुल मिलाकर राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का संदेश साफ रहा कि उत्तराखंड अब केवल अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक विकास, निवेश, रोजगार, सामरिक मजबूती और सुशासन के मोर्चे पर भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र के सहयोग और राज्य सरकार की उपलब्धियों के सहारे विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराया।

 

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के विकास को नई रफ्तार देने और राज्य की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर रेखांकित करने के लिए आयोजित राज्योत्सव में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड को विकसित भारत की यात्रा का अहम केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का पहला पड़ाव…

Read More

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली – badhtauttarakhand

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली – badhtauttarakhand

Read More

बदरीनाथ। भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की प्रक्रिया गुरूवार 12 नवंबर अर्थात आज से पंच पूजा के साथ शुरू होगी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पंच पूजा और कपाट बंद होने के बाद भगवान की उत्सव डोलियों के शीतकालीन प्रवास का कार्यक्रम तय कर दिया है। इस वर्ष 16 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजा के पहले दिन 12 नवंबर को श्री गणेश जी का पूजन होगा। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग अर्पित किया जाएगा और उन्हें भगवान बदरीविशाल के दरबार में आने का न्योता दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को माता लक्ष्मी जी बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेंगी। भगवान कुबेर और उद्धव जी मंदिर परिसर में विराजमान होंगे। इसी दिन रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने के अगले दिन 17 नवंबर को सुबह भगवान उद्धव और कुबेर जी की उत्सव डोलियां शीतकालीन प्रवास के लिए योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर रवाना होंगी। यहां शीतकाल में दोनों की पूजा-अर्चना होगी। भगवान गरुड़ जी सीधे ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेंगे, जबकि रावल और नायब रावल आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे। 18 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी। इसके साथ ही वर्ष 2026 की बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन हो जाएगा।

 

बदरीनाथ। भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की प्रक्रिया गुरूवार 12 नवंबर अर्थात आज से पंच पूजा के साथ शुरू होगी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पंच पूजा और कपाट बंद होने के बाद भगवान की उत्सव डोलियों के शीतकालीन प्रवास का कार्यक्रम तय कर दिया है। इस वर्ष 16 नवंबर को…

Read More
badhtauttarakhand

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली – badhtauttarakhand

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली – badhtauttarakhand

Read More