Headlines
badhtauttarakhand

  • इस सीजन 35,261 देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का दीदार
  • वन विभाग को मिला 67.07 लाख रुपये का राजस्व

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार 31 अक्टूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। एक जून को खुले घाटी के द्वार पांच माह बाद बंद हुए तो इस बार पर्यटकों की आमद का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। पूरे पर्यटन सीजन में 35,261 देशी-विदेशी सैलानी घाटी की प्राकृतिक सुंदरता निहारने पहुंचे। पर्यटकों की इस रिकॉर्ड आमद से वन विभाग को 67 लाख सात हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

हिमालय की गोद में स्थित फूलों की घाटी हर साल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है। रंग-बिरंगे फूलों की सैकड़ों प्रजातियां, दुर्लभ वनस्पतियां और समृद्ध जैव विविधता इस घाटी को दुनिया के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल करती हैं। इस वर्ष भी घाटी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी रही। वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान ने बताया कि इस सीजन कुल 35,261 पर्यटकों ने घाटी का भ्रमण किया। इनमें 34,996 भारतीय और 265 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

भारतीय पर्यटकों में 21,306 पुरुष और 8,604 महिलाएं घाटी पहुंचीं। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के 4,431 विद्यार्थी एवं शोधकर्ताओं तथा 12 वर्ष से अधिक आयु के 124 बच्चों ने भी घाटी का दीदार किया। 531 वृद्ध पर्यटकों ने भी यहां की प्राकृतिक छटा का आनंद लिया। विदेशी पर्यटकों में 127 पुरुष और 138 महिलाएं शामिल रहीं।

इस सीजन 27 सितंबर को अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी को एहतियातन एक दिन के लिए बंद रखा गया था। इसके बावजूद पर्यटकों की संख्या पर इसका खास असर नहीं पड़ा और सीजन के अंत तक पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए।

फूलों की घाटी में पर्यटकों की बढ़ती आमद न केवल इसकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय पर्यटन कारोबार के लिए भी महत्वपूर्ण है। घाटी के बंद होने के साथ ही अब अगले पर्यटन सीजन का इंतजार शुरू हो गया है।

 

इस सीजन 35,261 देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का दीदार वन विभाग को मिला 67.07 लाख रुपये का राजस्व गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार 31 अक्टूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। एक जून को खुले घाटी के द्वार पांच माह बाद बंद हुए तो…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और देश की एकता, अखंडता तथा सशक्त भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कांग्रेसजनों ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का व्यक्तित्व और कृतित्व देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, जिला कार्यालय सचिव मनमोहन ओली, नगर महामंत्री राकेश बिष्ट व जयवीर नेगी, एससी जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व एससी ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप लाल, नगर संरक्षक भक्ति लाल, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और देश की एकता, अखंडता तथा सशक्त…

Read More
badhtauttarakhand

  • 1 व 2 नवम्बर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल
  • पांच प्रतिशत मशीनों पर होगा परीक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत चमोली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम तेजी से चल रहा है। 30 अक्टूबर तक जिले में 957 बैलेट यूनिट, 1,125 कंट्रोल यूनिट और 1,118 वीवीपैट मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है। अब एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों का मॉकपोल कराया जाएगा।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के इंजीनियर मशीनों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव कुमार की निगरानी में चल रही इस प्रक्रिया का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अवलोकन कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच अनिवार्य है। जांच में सफल और प्रमाणित मशीनों का ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और वेयरहाउस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश के अनुसार जिले के 633 मतदान केंद्रों के लिए 1,130 बैलेट यूनिट, 1,250 कंट्रोल यूनिट और 1,294 वीवीपैट मशीनों की जांच की जा रही है। पहले उपलब्ध 1,400 कंट्रोल यूनिट में से 150 मशीनें पौड़ी जिले को हस्तांतरित की गई हैं। शेष मशीनों की जांच जारी है।

पांच प्रतिशत मशीनों पर मॉकपोल

एफएलसी के बाद एक और दो नवंबर को कुल मशीनों में से पांच प्रतिशत का रेंडम चयन कर मॉकपोल कराया जाएगा। इसमें एक प्रतिशत मशीनों पर 1,200 वोट, दो प्रतिशत पर 1,000 वोट और शेष दो प्रतिशत मशीनों पर 500-500 वोट डालकर परीक्षण किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाली इस प्रक्रिया से मशीनों की कार्यक्षमता और तकनीकी विश्वसनीयता परखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को एफएलसी और मॉकपोल में भेजने की अपील की है।

1 व 2 नवम्बर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल पांच प्रतिशत मशीनों पर होगा परीक्षण गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत चमोली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम तेजी से चल रहा है। 30 अक्टूबर तक जिले में 957 बैलेट यूनिट, 1,125 कंट्रोल…

Read More
badhtauttarakhand

श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र, महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ₹2,01,530 का चेक वितरित किए। इस पहल के माध्यम से महिला समूहों की आजीविका को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया।  

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रीनगर के विकास को नई गति देने की दिशा में ₹9 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा, ये योजनाएं क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। उनका संकल्प एक ऐसे सशक्त राष्ट्र के निर्माण का था, जहां राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता सर्वोपरि हो तथा राष्ट्रहित ही प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य हो।

 

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज पौड़ी जिले में ही करोड़ों की योजनाओं पर काम चल रहा है। चार धाम यात्रा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हो रही है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ यहां के स्थानीय निवासियों को मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर उत्तराखण्ड को नई दिशा देने का काम किया है। चारों धामों को ऑल वेदर सड़क से जोड़ा गया है। जिसका मुख्य केंद्र श्रीनगर ही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेज गति से पूरा हो रहा है। इसका एक स्टेशन श्रीनगर में भी है।जिससे यहां के लोगों को भी इस रेल मार्ग का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। 

 

मुख्यमंत्री ने श्रीनगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरा करते हुए नगर में करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों से भरी सिटी बस का फ्लैग ऑफ किया। 

 

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण सुविधा, स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पार्क), सड़क एवं नाली निर्माण, लक्ष्मीनारायण पार्क, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बच्चों के साथ उनका आत्मीय संवाद भी विशेष आकर्षण रहा। कॉलेज गेट के समीप विद्यार्थियों को देखकर मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल से हटकर अपने वाहन से नीचे उतरे और उनके बीच पहुंचकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, भरत चौधरी, महापौर आरती भंडारी,जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ…

Read More
badhtauttarakhand

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल के संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय एकता के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान तथा राष्ट्र के एकीकरण में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया।

 

तत्पश्चात विद्यालय की हेड गर्ल दिव्यांशी जुयाल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, सद्भाव एवं बंधुत्व की भावना को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर कक्षा छठी से नौवीं तथा कक्षा ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ‘रन फॉर यूनिटी’ में सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामूहिकता एवं सहयोग के महत्त्व का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी एकता एवं अखंडता में निहित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं पारस्परिक सहयोग के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल के संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र और व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत करने तथा राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

गोपेश्वर (चमोली)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों…

Read More
badhtauttarakhand

  • एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, गौचर मेले में बाहरी दुकानदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी त्योहारी सीजन में चमोली के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। दीपावली पर पटाखों की दुकानें भीड़भाड़ वाले बाजारों के बजाय खुले मैदानों में एक निर्धारित स्थान पर लगाई जाएंगी। गौचर मेले में बाहरी दुकानदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस कर्मचारी सम्मेलन में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित फुट पेट्रोलिंग करने तथा व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को कहा।

एसपी ने दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ और गैरसैंण की फायर सर्विस इकाइयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पटाखा बाजारों में अग्निशमन उपकरण और जरूरत के अनुसार फायर टेंडर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने 60 और 90 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं, पार्ट-पेंडिंग मामलों और थानों में लंबित मालों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी करने और गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस की परेड की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए।

विधानसभा सत्र में बेहतर ड्यूटी पर तीन पुलिसकर्मी सम्मानित

गैरसैंण में विधानसभा सत्र को सकुशल संपन्न कराने में योगदान के लिए प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र जोशी, यातायात निरीक्षक दिगंबर सिंह उनियाल और गैरसैंण के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरोला को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने विधानसभा सत्र में पुलिसकर्मियों के समन्वय और कार्यशैली की सराहना की।

एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, गौचर मेले में बाहरी दुकानदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य गोपेश्वर (चमोली)। आगामी त्योहारी सीजन में चमोली के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। दीपावली पर पटाखों की दुकानें…

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर – badhtauttarakhand

उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर
  • निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

गोपेश्वर (चमोली)। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से चमोली जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम के इस बदले रुख से तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढकने लगी हैं वहीं, नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम का असर दिखाई दिया। लंबे समय से शुष्क मौसम के बाद हुई बारिश और बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं प्रकृति ने भी सर्दियों के आगमन का अहसास करा दिया है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, कर्णप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। बाजारों में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में भी मौसम का असर दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।

मौसम के बदले मिजाज ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर सीमांत गांवों में बारिश और बर्फबारी से आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित गोपेश्वर (चमोली)। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से चमोली जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर…

Read More
badhtauttarakhand

चमोली : उत्तराखण्ड के चमोली जिले के हरमल गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। 30 अक्टूबर को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

जानकारी के अनुसार, नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में थी। बीते 28 अक्टूबर को बारामूला में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

 

विश्वनाथ ने करीब 24 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देते हुए देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके अचानक निधन की खबर से पैतृक गांव हरमल सहित आसपास के इलाकों में शोक व्याप्त है।

 

तीन पीढ़ियों से सेना में सेवा देता रहा परिवार

विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का परिवार लंबे समय से भारतीय सेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता देव सिंह गड़िया भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। वहीं, उनके दोनों बड़े भाई नरेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

 

ऐसे सैन्य परिवार के एक सदस्य का असमय दुनिया से चले जाना सभी के लिए बेहद दुखद है।

 

7 साल की बेटी और 4 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया अपने पीछे पत्नी जानकी देवी, बेटी शानवी और बेटे श्रेयांश को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी की उम्र महज 7 साल और बेटे की उम्र सिर्फ 4 साल है।

 

पिता के निधन से दोनों मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। वहीं, पति को खोने के बाद पत्नी जानकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग माता-पिता ने भी अपने जवान बेटे को खो दिया है।

 

चमोली पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया के निधन पर चमोली पुलिस ने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस की ओर से दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

 

 

चमोली : उत्तराखण्ड के चमोली जिले के हरमल गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। 30 अक्टूबर को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।…

Read More