Headlines
badhtauttarakhand

कोटद्वार : शहीद जसवंत सिंह रावत की पुण्यतिथि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने दी श्रद्धांजलि – badhtauttarakhand

कोटद्वार : शहीद जसवंत सिंह रावत की पुण्यतिथि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने दी श्रद्धांजलि – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

पांडुकेश्वर में विराजे भगवान उद्धव-कुबेर, ज्योतिर्मठ पहुंचे गरुड़ और शंकराचार्य की गद्दी – badhtauttarakhand

पांडुकेश्वर में विराजे भगवान उद्धव-कुबेर, ज्योतिर्मठ पहुंचे गरुड़ और शंकराचार्य की गद्दी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

बदरी-केदार धाम QR कोड प्रकरण में फिर उठी जांच की मांग, पूर्व BKTC अध्यक्ष ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग – badhtauttarakhand

बदरी-केदार धाम QR कोड प्रकरण में फिर उठी जांच की मांग, पूर्व BKTC अध्यक्ष ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग – badhtauttarakhand

Read More

बद्रीनाथ : 16 नवम्बर को रात्रि 09:37 बजे निर्धारित शुभ मुहूर्त में पूर्ण वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं सनातन परंपराओं के साथ भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिए गए। इस पावन एवं भावुक क्षण का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुँचे। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा का विधिवत समापन हो गया।

 

कपाट बंद होने के अंतिम दिन बद्रीनाथ मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। पंच पूजा के अंतिम चरण में मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी जी द्वारा भगवान नारायण की विशेष पूजा-अर्चना, घृत-कम्बल अर्पण तथा परंपरानुसार माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान करने की दिव्य परंपरा संपन्न कराई गई। सेना के बैंड की मधुर धुनों, घंटी-घड़ियालों की गूंज और जय बद्री विशाल के गगनभेदी जयघोषों से संपूर्ण धाम भक्तिमय हो उठा।

 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं कपाट बंद होने के महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकासी मार्ग तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। 

 

कपाट बंद होने के पश्चात परंपरानुसार 17 नवम्बर को प्रातः भगवान श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी की प्रतिमाएं भव्य डोली शोभायात्रा के साथ योगध्यान बदरी, पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी विधिवत रूप से ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी। शीतकाल के दौरान भगवान नारायण की पूजा-अर्चना योगध्यान बदरी मंदिर, पांडुकेश्वर में संपन्न होगी।

 

इस वर्ष 23 अप्रैल को भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। पूरी यात्रा अवधि में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा और तेईस लाख पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस वर्ष देश की अनेक विशिष्ट हस्तियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं फिल्म, साहित्य, संगीत और खेल जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों ने भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए।

 

इस पावन अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कपरवाण, मुख्यमंत्री सलाहकार (बीकेटीसी एवं चारधाम यात्रा) माधव सेमवाल, मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी सोहन सिंह रांगड़, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुनील पुरोहित सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बद्रीनाथ : 16 नवम्बर को रात्रि 09:37 बजे निर्धारित शुभ मुहूर्त में पूर्ण वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं सनातन परंपराओं के साथ भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिए गए। इस पावन एवं भावुक क्षण का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुँचे। कपाट बंद होने के साथ…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आदिवासी संस्कृति एवं हस्तकला की विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और कलात्मक कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के साथ ही देश की विविधतापूर्ण परंपराओं को समझने और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की खुशियों, परंपराओं, संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और जनजातीय समाज ने अपनी विशिष्ट जीवनशैली, परंपराओं, प्रकृति के प्रति सम्मान तथा सांस्कृतिक मूल्यों से इस विविधता को समृद्ध किया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए राज्य जनजातीय शोध संस्थान एवं जनजाति कल्याण विभाग की सराहना करते हुए सभी आयोजकों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अत्यंत कम आयु में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान यानी क्रांति का नेतृत्व किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने अदम्य साहस, स्वाभिमान एवं संगठन शक्ति से अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इससे जनजातीय समाज के महानायकों के योगदान और उनके गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। वर्ष 2014 के बाद जनजातीय कार्य मंत्रालय के बजट में तीन गुने से अधिक वृद्धि की गई है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन और वन धन केंद्र जैसी पहलें जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां जनजातीय विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भोटिया और राजी जनजाति के बच्चों के लिए भी एकलव्य विद्यालय स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जनजातीय विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के साथ तकनीकी प्रशिक्षण के लिए तीन जनजातीय आईटीआई भी संचालित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के सहयोग से देहरादून में ‘आदि लक्ष्य संस्थान’ की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे जनजातीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए खटीमा में जनजातीय बालिका छात्रावास की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को आवासीय सुविधा के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनजातीय समाज के महानायकों के सम्मान में खटीमा के जनजातीय आईटीआई का नाम महाराणा प्रताप तथा चकराता के जनजातीय आईटीआई का नाम वीर शहीद केसरी चंद के नाम पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनजाति रोजगार उत्कर्ष योजना प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से जनजातीय युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पात्र अनुसूचित जनजाति परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी को मजबूत बनाने के लिए पिथौरागढ़, देहरादून, चमोली और ऊधमसिंह नगर में जिला जनजाति कल्याण अधिकारियों के पद भी सृजित किए गए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक सुगमता से पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का विकास केवल आर्थिक और सामाजिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी विशिष्ट संस्कृति, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और विरासत का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से राज्य सरकार द्वारा जनजातीय महोत्सव, खेल महोत्सव और विज्ञान महोत्सव जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। राज्य जनजातीय शोध संस्थान के लिए एक करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे जनजातीय समाज से जुड़े शोध, अध्ययन और सांस्कृतिक संरक्षण के कार्यों को प्रोत्साहन मिल सके।

उन्होंने कहा कि आदि गौरव महोत्सव में प्रदर्शित जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कलाकृतियां और स्थानीय उत्पाद जनजातीय समाज की रचनात्मकता, मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रदर्शित करते हैं। इन उत्पादों में हमारी पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं और विशिष्ट कलात्मक विरासत की झलक दिखाई देती है। सरकार का प्रयास है कि जनजातीय शिल्पकारों और स्थानीय उत्पाद निर्माताओं को व्यापक बाजार उपलब्ध हो, उनकी आय में वृद्धि हो तथा पारंपरिक हुनर को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। इसी उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। जनजातीय समाज के महानायकों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि जनजातीय समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और प्रदेश की प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त हो।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनजातीय समाज के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ‘विकल्प रहित संकल्प’ को अवश्य साकार करेगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  खजान दास, मेयर  सौरभ थपलियाल, सचिव श्रीधर बाबू अदाकी, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न जनजातीय समुदायों के लोग, हस्तशिल्पी, स्थानीय उत्पादों से जुड़े उद्यमी, राज्य जनजातीय शोध संस्थान एवं जनजाति कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं…

Read More
badhtauttarakhand

  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
  • सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, फेक न्यूज पर अंकुश और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर दिया जोर

देहरादून : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय देहरादून में डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्वयं पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर इस डिजिटल पहल की शुरुआत की।  इस अवसर पर महानिदेशक ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पॉडकास्ट सूचना और संवाद का एक बेहद प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी जानकारियों को आम जनता तक बेहद सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत

कार्यक्रम के दौरान सूचना महानिदेशक ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही ‘फेक न्यूज’ के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में हर नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे किसी भी सूचना को आगे बढ़ाने या साझा करने से पहले उसकी सत्यता की भली-भांति जांच अवश्य करें।

सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग

स्थानीय संस्कृति के प्रसार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने हमारी संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को वैश्विक पहचान दिलाई है। हरेला, इगास और छठ पूजा जैसे लोक पर्वों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आज इन माध्यमों से हमारी लोक संस्कृति देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है। उन्होंने युवा पीढ़ी और पत्रकारिता के विद्यार्थियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग समाज में सकारात्मक संवाद, विश्वसनीय सूचना और जनजागरूकता फैलाने के लिए करें। इस दौरान सूचना महानिदेशक ने जिला सूचना कार्यालय देहरादून का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश कोठारी सहित जिला सूचना कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।





राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, फेक न्यूज पर अंकुश और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर दिया जोर देहरादून : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय देहरादून में…

Read More
badhtauttarakhand

जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश – badhtauttarakhand

जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आक्रोश बढ़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संयुक्त संगठन मोर्चा, उत्तराखंड ने 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चमोली जिले में पोषण ट्रैकर, बीएलओ ड्यूटी समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगी।

सोमवार को संगठन की जिला उपाध्यक्ष उमा चंदोला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन के निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को भी संगठन की ओर से मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में संगठन ने 17 नवंबर से आगामी आदेश तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है।

दशोली विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने भी ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सती के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने कहा कि मांगों पर ठोस और लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान मंजू सती, उमा देवी, सरिता, गुड्डी सती, विजया, कविता, रीना, उजला पुरोहित पंत, रेखा पुरोहित, मंजू रावत, कस्तूरा आदि शामिल रही।

गोपेश्वर (चमोली)। लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आक्रोश बढ़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संयुक्त संगठन मोर्चा, उत्तराखंड ने 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चमोली जिले में पोषण ट्रैकर, बीएलओ ड्यूटी समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा थाना धुमाकोट में पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत 81 किलो 630 ग्राम गांजा परिवहन से संबंधित अभियोग में गांजा विक्रेता एवं वांछित अभियुक्त जगत सिंह, निवासी थलीसैंण को पुलिस टीम द्वारा वारंट-B के अंतर्गत दिनांक 16.11.2026 को तलब किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त का रिमांड स्वीकृत करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। प्रकरण में फरार अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।   उक्त निर्देशों के क्रम में धुमाकोट…

Read More
badhtauttarakhand

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ – badhtauttarakhand

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ – badhtauttarakhand

Read More