Headlines
badhtauttarakhand

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा थाना धुमाकोट में पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत 81 किलो 630 ग्राम गांजा परिवहन से संबंधित अभियोग में गांजा विक्रेता एवं वांछित अभियुक्त जगत सिंह, निवासी थलीसैंण को पुलिस टीम द्वारा वारंट-B के अंतर्गत दिनांक 16.11.2026 को तलब किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त का रिमांड स्वीकृत करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। प्रकरण में फरार अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।   उक्त निर्देशों के क्रम में धुमाकोट…

Read More
badhtauttarakhand

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ – badhtauttarakhand

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ – badhtauttarakhand

Read More

  • इस वर्ष 23.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • मंगलवार को पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ के लिए रवाना होंगी देव डोलियां, शीतकालीन पूजा स्थलों पर शुरू होंगे दर्शन

गोपेश्वर(चमोली)। भगवान बदरीविशाल के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम की छह माह तक चलने वाली ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था और सेना के बैंड की धुनों के बीच धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

कपाट बंद होने से पहले सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के द्वार खोले गए। भगवान का अभिषेक और श्रृंगार कर नियमित दर्शन शुरू हुए। दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। शाम आठ बजे से कपाट बंद करने की विशेष प्रक्रिया शुरू हुई। रावल अमरनाथ नंबूदरी ने परंपरा के अनुसार स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को उनके मंदिर से भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया। इसके बाद भगवान की निर्वाण मूर्ति को घृत कंबल ओढ़ाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रात 9:37 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

रविवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद धाम में ठंड बढ़ गई थी। आसपास की चोटियों पर बर्फ जमी रही, हालांकि सोमवार को मौसम साफ होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। कपाट बंद होने के मौके पर सेना और दानीदाताओं की ओर से भंडारे भी लगाए गए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष 23.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने भी यात्रा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले विभागों, संस्थाओं और तीर्थ पुरोहितों का आभार जताया।

पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में होगी शीतकालीन पूजा

कपाट बंद होने के बाद मंगलवार को भगवान उद्धव और कुबेर की उत्सव डोलियां सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। यहां शीतकाल में दोनों देवताओं की पूजा-अर्चना होगी। वहीं, भगवान गरुड़ की प्रतिमा और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। गरुड़ जी मंगलवार को सीधे ज्योतिर्मठ रवाना होंगे, जबकि रावल और नायब रावल शंकराचार्य की गद्दी के साथ पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे। 18 नवंबर को शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी।

गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू हो गई थीं। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित किया गया और उन्हें गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया। इससे पहले आदि केदारेश्वर सहित अन्य सहवर्ती मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए थे। सोमवार को माता मूर्ति मंदिर और भविष्य बदरी सुभाई के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर और केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को बंद हो चुके हैं। अब श्रद्धालु शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

इस वर्ष 23.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मंगलवार को पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ के लिए रवाना होंगी देव डोलियां, शीतकालीन पूजा स्थलों पर शुरू होंगे दर्शन गोपेश्वर(चमोली)। भगवान बदरीविशाल के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए…

Read More
badhtauttarakhand

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित – badhtauttarakhand

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार – badhtauttarakhand

जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार – badhtauttarakhand

Read More

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। भगवान मद्महेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की मद्महेश्वर धाम यात्रा का समापन हो गया।

 

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज, 16 नवम्बर को भगवान की उत्सव डोली मद्महेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात 17 नवम्बर को डोली गौण्डार से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 18 नवम्बर को रांसी से प्रस्थान कर डोली गिरिया गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि प्रवास होगा। इसके बाद 19 नवम्बर को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी।

 

भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर धार्मिक परम्पराओं के अनुसार स्वागत एवं पूजा-अर्चना सम्पन्न की जाएगी। इसके पश्चात आगामी शीतकाल में भगवान मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ही सम्पन्न होगी। श्रद्धालु शीतकाल के दौरान यहीं पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। भगवान मद्महेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद…

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील – badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील – badhtauttarakhand

Read More

दीपावली के 11 दिन बाद क्यों मनाई जाती है इगास बग्वाल? भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी और वीर माधो सिंह भंडारी की शौर्यगाथा से जुड़ा है पर्व – badhtauttarakhand

दीपावली के 11 दिन बाद क्यों मनाई जाती है इगास बग्वाल? भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी और वीर माधो सिंह भंडारी की शौर्यगाथा से जुड़ा है पर्व – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • सोमवार को शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट, फूलों से सज रहा मंदिर

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में रविवार को बर्फबारी के बीच कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत पंच पूजाओं का चौथा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान होने के लिए मंदिर आने का निमंत्रण दिया गया।

रविवार को बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा, बामणी और आसपास की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से धाम में ठंड बढ़ गई है। दूसरी ओर कपाट बंद होने से पहले मंदिर को फूलों से सजाने का काम भी जारी है। अंतिम दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है।

पंच पूजा के चैथे दिन रावल अमरनाथ नंबूदरी ने मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और कढ़ाई भोग अर्पित किया। इस दौरान नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल, वेदपाठी और लक्ष्मी मंदिर के पुजारी मौजूद रहे। पूजा में अरविंद डिमरी, जोनी डिमरी, संदीप डिमरी, विपिन डिमरी, मुकेश डिमरी समेत डिमरी पुजारी शामिल हुए।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार को सुबह चार बजे मंदिर खुलेगा। अभिषेक पूजा के बाद दिनभर श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे भोग लगाया जाएगा। शाम सात बजे से सांध्य पूजाएं होंगी। इसके बाद रात आठ बजे से कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं शुरू होंगी और रात 9ः37 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य देवी प्रसाद देवली, राकेश भंडारी, धीरज पंचभैया, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान समेत मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

सोमवार को शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट, फूलों से सज रहा मंदिर गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में रविवार को बर्फबारी के बीच कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत पंच पूजाओं का चौथा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान होने के लिए मंदिर आने का…

Read More
badhtauttarakhand

फुकेट। थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल फुकेट में एक रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग सोमवार तड़के करीब 3 बजे लगी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर मिली थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एक ऐसी इमारत में लगी थी, जहां गाड़ियां किराये पर देने का कारोबार संचालित किया जाता था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की इमारतों तक फैल गई।

आग की लपटें उठती देख इलाके में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग झुलसने और घायल होने के कारण प्रभावित हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से हादसे में हुए नुकसान और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।  फुकेट में हुई इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फुकेट। थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल फुकेट में एक रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके…

Read More